Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

“निशांची” का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, अनुराग कश्यप की नई पेशकश में दिखेगा डबल ड्रामा और देसी धमाका

July 31, 2025

“निशांची” का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, अनुराग कश्यप की नई पेशकश में दिखेगा डबल ड्रामा और देसी धमाका

मुंबई: एमेजन एमजीएम स्टूडियोज़ इंडिया ने अपनी बहुप्रतीक्षित थियेट्रिकल फ़िल्म “निशांची” का फर्स्ट लुक पोस्टर आज जारी कर दिया है, और कहना गलत नहीं होगा कि यह पोस्टर एक देसी क्राइम ड्रामा की शुरुआत का बिगुल है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म, क्राइम, इमोशन और थ्रिलर का ऐसा मिश्रण पेश करती है जो दर्शकों को अपनी सीट से हिलने नहीं देगा।

“निशांची” से ऐश्वर्य ठाकरे बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं और वो भी डबल रोल के साथ – दो जुड़वां भाइयों की भूमिका में जो एक-दूसरे जैसे दिखते हैं, लेकिन जिनकी ज़िंदगियाँ और रास्ते एक-दूसरे से बिल्कुल जुदा हैं। पोस्टर में दोनों किरदारों की झलक ने ही दर्शकों को रोमांचित कर दिया है।

फिल्म की कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप की लेखनी से निकली है, जो इसकी गहराई और ग्रिपिंग नैरेटिव की गारंटी देती है। प्रोड्यूसर्स अजय राय और रंजन सिंह ने जार पिक्चर्स और फ्लिप फिल्म्स के बैनर तले इस प्रोजेक्ट को तैयार किया है। साथ ही फिल्म में वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

“निशांची” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमाई अनुभव है जहाँ प्यार, बदला, धोखा और भाईचारे की भावनाएं एक विस्फोटक क्लैश की ओर बढ़ती हैं। अनुराग कश्यप की सिग्नेचर ‘रॉ एंड ग्राउंडेड’ स्टोरीटेलिंग, लेकिन इस बार मेनस्ट्रीम मसाले के साथ, दर्शकों को एक अलग ही सिनेमाई स्वाद देने जा रही है।

फिल्म का पहला लुक देसी रंगों, तीव्र भावनाओं और गूढ़ दृश्यों से भरा हुआ है, जो न केवल एक्शन और ड्रामा की झलक देता है, बल्कि यह भी बताता है कि इस बार कश्यप का सिनेमा और भी अधिक व्यापक दर्शकों तक पहुँचना चाहता है।

“निशांची” 19 सितंबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अगर आप गोली-बारी, घातक ट्विस्ट्स और दिल छूने वाले भाईचारे की कहानी के साथ एक दमदार अनुभव के लिए तैयार हैं, तो यह फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में सबसे ऊपर होनी चाहिए।

ये भी पढ़े- नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता यादवेन्द्र सिंह, राजनीति में दौड़ी शोक की लहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें