Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रत्नाकर कुमार और अवधेश मिश्रा का ड्रीम प्रोजेक्ट भोजपुरी फिल्म ‘एक परिंदा’ का फर्स्ट लुक

August 22, 2023

रत्नाकर कुमार और अवधेश मिश्रा का ड्रीम प्रोजेक्ट भोजपुरी फिल्म ‘एक परिंदा’ का फर्स्ट लुक

मुंबई: म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने अपनी आने वाली भोजपुरी फिल्म एक परिंदा का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। ‘एक परिंदा’ के फर्स्ट लुक में अभिनेता अवधेश मिश्रा, अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और रागिनी मिश्रा बहुत ही गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार कर रहे हैं, वही इसके निर्देशन की कमान खुद अवधेश मिश्रा ने संभाल रखी है।वर्ल्डवाइड चैनल एंड जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत एक परिंदा के निर्माता रत्नाकर कुमार, सह निर्माता निवेदिता कुमार है।

वही फिल्म लेखन एवं निर्देशन अवदेश मिश्रा ने किया है। वही फिल्म के मुख्य कलाकारों में अवधेश मिश्रा, माही श्रीवास्तव, रागनी मिश्रा, हर्षित, अनिता रावत, अनिल रस्तोगी, अनूप अरोरा, महेश आचार्य, रिंकू यादव, संतोष पहलवान, विशेष सिंह, योगेश पांडेय, जुबैर शाह, निशा पांडेय, सीमा यादव, प्रिय बिस्वास और चाइल्ड आर्टिस्ट प्रियांशी पायल है। म्यूजिक अमन श्लोक, लिरिक्स प्यारेलाल यादव(कवि जी), साहिल सुल्तानपुरी, सिंगर प्रियंका सिंह, सुगम सिंह, मनोरंजन झा, आस्था लोहार, आर्ट डायरेक्टर सिकंदर विश्वकर्मा, एक्शन दिनेश यादव का है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें