Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिग बॉस 19 के शो में Gaurav Khanna ने किया बड़ा खुलासा, कहा- “मैं बच्चा चाहता हूं, लेकिन…

August 28, 2025

बिग बॉस 19 के शो में Gaurav Khanna ने किया बड़ा खुलासा, कहा- “मैं बच्चा चाहता हूं, लेकिन…

Bigg Boss 19 : रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 ने शुरू होते ही दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। हर सीजन की तरह इस बार भी शो में ड्रामा, इमोशंस और खुलासों की भरमार देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता गौरव खन्ना अपने इमोशनल साइड को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले गौरव, शो में एंट्री करते ही दर्शकों के फेवरेट बन चुके हैं।

पर्सनल लाइफ पर गौरव का खुलासा

हाल ही में बिग बॉस हाउस में यूट्यूबर मृदुल तिवारी के साथ बातचीत के दौरान गौरव ने अपनी निजी जिंदगी का एक ऐसा पहलू साझा किया, जिसे जानकर उनके फैंस भी हैरान रह गए। बातचीत में जब मृदुल ने उनसे पूछा कि शादी के इतने साल बाद भी उनका कोई बच्चा क्यों नहीं है, तो गौरव ने बेहद ईमानदारी से जवाब दिया। पिता बनना चाहते हैं गौरव, लेकिन… गौरव ने बताया कि वह खुद पिता बनने की ख्वाहिश रखते हैं, लेकिन उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला अभी इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि हमारा एक बच्चा हो, लेकिन आकांक्षा अभी इस जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं हैं। क्योंकि यह सिर्फ एक भावना नहीं, बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम दोनों काम करने वाले लोग हैं। अगर कल को आकांक्षा को भी कोई प्रोजेक्ट मिल गया, तो बच्चे की देखभाल कौन करेगा? मैं अक्सर शूटिंग में व्यस्त रहता हूं। इसलिए मैं उनकी सोच की इज्जत करता हूं। प्यार किया है, तो समझना भी पड़ेगा।”

आकांक्षा चमोला कौन हैं?

बता दें कि गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला भी टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। स्वारागिनी, भूतू और कैन यू सी मी जैसे शोज़ में वह अहम किरदार निभा चुकी हैं। गौरव और आकांक्षा की मुलाकात एक टीवी सेट पर हुई थी और वहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। दोनों ने साल 2016 में शादी की थी और अब उनकी शादी को 9 साल हो चुके हैं।

फैन्स कर रहे हैं सपोर्ट

सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना के इस इमोशनल कन्फेशन को काफी सराहना मिल रही है। फैंस उनकी समझदारी और अपनी पत्नी की सोच का सम्मान करने के जज़्बे की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही, लोग यह भी कह रहे हैं कि ऐसे रिश्ते आज के दौर में मिसाल हैं, जहां एक-दूसरे की राय को प्राथमिकता दी जाती है।

बिग बॉस में गौरव की जर्नी

बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना न सिर्फ अपने शांत और समझदार स्वभाव से सबको इम्प्रेस कर रहे हैं, बल्कि उनका यह ईमानदार और खुला रवैया उन्हें घर के बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग बनाता है। उनकी इस सच्चाई ने उन्हें दर्शकों के और करीब ला दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें