
एंटरटेनमेंट डेस्क: सरगुन मेहता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो पंजाबी बॉक्स ऑफिस की क्वीन क्यों कहलाती हैं। उनकी नई फिल्म सौंकन सौंकने 2 ने एमी विर्क और निमरत खैरा के साथ मिलकर 2025 की सबसे बड़ी पंजाबी हिट बनने का तमगा पा लिया है। ये साल की पहली मेजर पंजाबी ब्लॉकबस्टर है और इसमें कोई दो राय नहीं कि सर्गुन की दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और लगातार हिट देने की आदत ने उन्हें इंडस्ट्री की टॉप फीमेल स्टार बना दिया है।
सरगुन मेहता, एमी विर्क और निमरत खैरा स्टारर सौंकन सौंकने 2 ने पहले वीकेंड में कुल 16.71 करोड़ की नेट कमाई कर ली है और बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही।
View this post on Instagram
2015 में अंग्रेज से डेब्यू करने के बाद, जिसने ₹30 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर उस दौर की सबसे बड़ी पंजाबी हिट्स में जगह बनाई, सरगुन मेहता ने लगातार हिट फिल्मों की झड़ी लगाई है। लव पंजाब, लाहोरीये, क़िस्मत और काला शाह काला जैसी फिल्मों में उनके काम ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि उन्हें दो फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स (बेस्ट एक्ट्रेस – पंजाबी फिल्म्स) और एक PTC फ़िल्म अवॉर्ड समेत कई सम्मान भी दिलाए हैं।
एक्ट्रेस के तौर पर पहचान बनाने के साथ-साथ सरगुन मेहता ने बतौर प्रोड्यूसर भी शानदार काम किया है। अपने पति रवि दुबे के साथ मिलकर उन्होंने ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट की शुरुआत की, जिसके बैनर तले उड़ारियां, स्वर्ण घर और जुनूनियत जैसे कई हिट टीवी शोज़ बनाए गए। दिसंबर 2023 में इस जोड़ी ने ड्रीमियाटा म्यूजिक के ज़रिए म्यूज़िक की दुनिया में भी कदम रखा। उनका पहला गाना “वे हानियां” जबरदस्त हिट रहा, जिसे यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिले और यह इंस्टाग्राम रील्स पर सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाला ट्रैक भी बना।
सौंकन सौंकने 2 से सरगुन मेहता ने एक बार फिर ये दिखा दिया कि वो एक्टिंग में ही नहीं, प्रोडक्शन और समझदारी में भी किसी से कम नहीं हैं। ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट और नाद स्टूडियोज के साथ मिलकर बनाई गई ये फिल्म उनके टैलेंट और सोच का बढ़िया नमूना है। हर बार हिट देना, और लोगों के दिल में अपनी जगह बनाए रखना आसान नहीं होता, लेकिन सरगुन ने ये करके दिखाया है। इसीलिए आज उन्हें पंजाबी फिल्मों की असली क्वीन कहा जाता है।
ये भी पढ़ें : नहीं रहे ये मशहूर एक्टर, मनोरंजन जगत में दौड़ी शोक की लहर
मेष: दिन शुभ रहेगा...