Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘हेरा फेरी 3’ में हुई परेश रावल की वापसी! अक्षय के साथ सुलझे मुद्दे

June 30, 2025

‘हेरा फेरी 3’ में हुई परेश रावल की वापसी! अक्षय के साथ सुलझे मुद्दे

Hera Pheri 3 : बॉलीवुड के मशहूर कैरेक्टर एक्टर परेश रावल ‘हेरा फेरी 3’ में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में से एक हेरा फेरी इन दिनों अपने तीसरे सीक्वल को लेकर चर्चा में है। ‘हेरा फेरी’ सीरीज में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल अहम भूमिका में नजर आए थे। अक्षय कुमार से अनबन के बाद परेश रावल ने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने का फैसला किया, जिससे फैंस काफी निराश हुए।

कहा जा रहा था कि ‘राजू और श्याम’ (अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी) वाली फिल्म के तीसरे सीक्वल में ‘बाबू भैया’ यानी परेश रावल नजर नहीं आएंगे। इस खबर ने भी फैंस का दिल तोड़ दिया। बताया जा रहा था कि फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच कुछ मतभेद हो गए थे, जो कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया था।

परेश रावल ने फिल्म ‘हेरा फेरी’ छोड़कर सभी को चौंका दिया था। लोगों ने उनसे बाबू भैया के रोल में वापस आने की गुजारिश भी की थी। हालांकि अब चीजें पटरी पर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि परेश रावल ने अपना मन बदल लिया है और निर्माताओं के साथ सुलह कर ली है। कहा जा रहा है कि परेश रावल ने अक्षय कुमार और प्रोडक्शन हाउस के साथ सारे मुद्दे सुलझा लिए हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ‘हेरा फेरी 3’ में साथ नजर आएंगे।

गौरतलब है कि ‘हेरा फेरी’ साल 2000 में रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद इस फिल्म का सीक्वल ‘फिर हेरा फेरी’ साल 2006 में रिलीज हुआ था। उम्मीद है कि ‘हेरा फेरी 3’ भी पहले दो पार्ट की तरह सुपरहिट होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें