Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mythri Movie Makers के बैनर तले ₹360 करोड़ के मेगा बजट में बनेगी जूनियर NTR की ‘NTRNeel’, Prashanth Neel करेंगे निर्देशन

February 22, 2025

Mythri Movie Makers के बैनर तले ₹360 करोड़ के मेगा बजट में बनेगी जूनियर NTR की ‘NTRNeel’, Prashanth Neel करेंगे निर्देशन

मुंबई : RRR के बाद जूनियर एनटीआर अब KGF 1 & 2 और Salaar जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशक प्रशांत नील के साथ जुड़ गए हैं। ये जोड़ी एक बड़े बजट की धमाकेदार फिल्म लेकर आ रही है, जो जबरदस्त एक्शन और ग्रैंड विज़न का संगम होगी।

जूनियर NTR की अगली फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। RRR से ग्लोबल स्टार बने NTR, अब KGF 1, KGF 2 और सलार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ एक ग्रैंड स्केल एक्शन ड्रामा में नजर आने वाले हैं। इस बड़े बजट की फिल्म को प्रतिष्ठित मइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं, और इसका टेंटेटिव टाइटल NTRNeel रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए मेकर्स ने करीब ₹360 करोड़ का बजट तय किया है, जिससे ये फिल्म सिनेमा के बड़े पर्दे पर एक शानदार अनुभव देने वाली है। प्रशांत नील की इंटेंस फिल्ममेकिंग स्टाइल और NTR के दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ, ये फिल्म एक्शन सिनेमा को एक नए लेवल पर ले जाने का वादा करती है।

NTRNeel को लेकर ख़बरें आ रही हैं कि इसका बजट करीब ₹360 करोड़ होगा, लेकिन अभी तक ना मेकर्स और ना ही जूनियर एनटीआर ने इस पर मुहर लगाई है। इस बीच, फिल्म की शूटिंग कल रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हुई, जहां डायरेक्टर प्रशांत नील ने जबरदस्त एक्शन सीन शूट किया। इस सीन को असली दिखाने के लिए करीब 3,000 जूनियर आर्टिस्ट्स को शामिल किया गया, जिससे एक बड़े पैमाने पर दंगे का सीन क्रिएट किया गया।मेकर्स इस सीन को धमाकेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, और ये दर्शकों को सीट से बांधकर रखने वाला है। जूनियर एनटीआर इस शेड्यूल में नहीं थे, लेकिन मार्च 2025 से शुरू होने वाले अगले शेड्यूल में वह टीम को जॉइन करेंगे। वहीं, फिल्म में रुक्मिणी वसंत और टोविनो थॉमस के भी जुड़ने की चर्चा जोरों पर है, जिससे ये एक्शन पैक्ड फिल्म और भी बड़ी और दिलचस्प बन गई है।

खबरें आ रही हैं कि जूनियर NTR और प्रशांत नील की इस मच अवेटेड एक्शन फिल्म का टाइटल ड्रैगन हो सकता है और इसे 9 जनवरी 2026 को ग्रैंड तरीके से रिलीज़ किया जाएगा। माइथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म केजीएफ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की तरह ही एक मेगा स्केल पर बनाई जा रही है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स कल्याण राम नंदमुरी, नवीन यरनेनी, रवि शंकर यलमांचिली और हरी कृष्णा कोसाराजु हैं, जो इसे एक दमदार सिनेमाई अनुभव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। प्रशांत नील के इंटेंस स्टोरीटेलिंग स्टाइल और जूनियर NTR की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ, ये फिल्म एक्शन सिनेमा को नए मुकाम पर पहुंचाने और इंडस्ट्री में नए बेंचमार्क सेट करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: CM उमर अब्दुल्ला ने तिरंगे वाला रिबन काटने से किया इनकार, जमकर हो रही तारीफ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें