Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kashmira Shah ने किया Rakhi Sawant को सपोर्ट, इस तरह निकाला आदिल पर गुस्सा, बोलीं – ‘उसकी हिम्मत कैसे हुई’

February 26, 2023

Kashmira Shah ने किया Rakhi Sawant को सपोर्ट, इस तरह निकाला आदिल पर गुस्सा, बोलीं – ‘उसकी हिम्मत कैसे हुई’

बॉलीवुड की फेमस ड्रामा क़्वीन यानि के राखी सावंत इन दिनों काफी विवादों में घिरी हुई हैं। दरअसल, राखी ने अपने पति आदिल पर यौन शोषण और मारपीट के आरोप लगाए जिसके बाद आदिल को फिलहाल पुलिस हिरासत में रखा गया है। जिसके बाद राखी को लोगों और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों से भी काफी स्पोर्ट मिल रहा है। हाल ही में कश्मीरा शाह भी इस मामले पर राखी के स्पोर्ट में उत्तरी हैं।

बता दें के कश्मीरा शाह मुंबई में एक पार्टी अटेंड करते नजर आई थीं। यहां उनके साथ उनके पति और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी थे। पैपराजी को पोज देते हुए कश्मीरा ने राखी सावंत वाले मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि, जब राखी की मां का निधन हुआ था तो वो उसमें जा नहीं पाई क्योंकि वो अमेरिका में थी. इसलिए अब वो राखी को सपोर्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा के – ” मैं आदिल की बैंड बजा दूंगी…उसकी हिम्मत कैसे हुई राखी के साथ ये सब करने की” सिर्फ यही नहीं बल्कि आम जनता भी राखी के पति आदिल पर जमकर अपना गुस्सा निकल रही है और उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग भी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें