Kriti Sanon Emotional Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी बहन नूपुर सेनन की शादी को लेकर काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। बता दें कि नूपुर ने 11 जनवरी 2026 को उदयपुर में मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन के साथ हिंदू-क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की। शादी के बाद से यह कपल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उदयपुर वेडिंग के बाद मुंबई में दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के खास लोगों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा गया।
इसी बीच कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं, जिनके साथ उन्होंने अपनी छोटी बहन और जीजा के लिए एक बेहद भावुक नोट लिखा। यह पोस्ट नूपुर की विदाई के बाद किया गया, जिसे पढ़कर फैंस भी इमोशनल हो गए।
बहन की शादी पर छलका कृति का दर्द और प्यार
कृति ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह अपने जज्बातों को शब्दों में बयां नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने नूपुर को पहली बार गोद में लेने से लेकर उसे दुल्हन के रूप में देखने तक का सफर याद किया। कृति ने बताया कि अपनी छोटी बहन को अपने जीवन के नए और खूबसूरत सफर की शुरुआत करते देखना उनके लिए गर्व और खुशी दोनों का पल है। उन्होंने नूपुर और स्टेबिन के लिए ढेर सारी दुआएं और प्यार भी भेजा।
View this post on Instagram
जीजा स्टेबिन बेन के लिए खास मैसेज
कृति ने अपने नोट में स्टेबिन बेन का भी दिल से स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि स्टेबिन पिछले कई सालों से उनके परिवार का हिस्सा हैं और समय के साथ उनका रिश्ता और भी मजबूत हुआ है। कृति ने कहा कि उन्हें स्टेबिन के रूप में सिर्फ एक जीजा ही नहीं, बल्कि एक भाई और दोस्त भी मिला है। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि वह अपनी बहन को कहीं खो नहीं रही हैं और अब सेनन परिवार को एक नया सदस्य मिला है।
घर सूना लगने का एहसास
कृति ने यह भी शेयर किया कि भले ही नूपुर ज्यादा दूर नहीं रहने वाली हैं, लेकिन फिर भी उनके बिना घर खाली-खाली सा लग रहा है। उन्होंने भावुक अंदाज में लिखा कि अब नूपुर दो घरों में खुशियां बांटेंगी।
कृति की पर्सनल लाइफ पर भी नजरें
नूपुर और स्टेबिन की शादी में कृति सेनन के बॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी नजर आए। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि अभी तक उनकी शादी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।