नई दिल्ली: इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ की शूटिंग शुरू हो गई है। सोमवार को, प्रोडक्शन बैनर विशेष फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की शूटिंग के बारे में अपडेट शेयर किया।
निर्देशक नितिन कक्कड़ और लेखक बिलाल सिद्दीकी की अगुवाई वाली टीम ने बैंकॉक में अपना पहला शूटिंग शेड्यूल शुरू कर दिया है। फिल्म के क्लैपर बोर्ड की एक तस्वीर इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की गई। उस पर “महूरत शॉट” लिखा हुआ था।
प्रोड्यूसर्स ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “तेरा मेरा रिश्ता पुराना ब्रो @emraanhashmi …#ShootBegins #StayTuned #Awarapan2 #VisheshFilms #NitinKakkar”
विशेष भट्ट द्वारा प्रोड्यूस, आवारापन 2, इमरान की 2007 की हिट फिल्म का सीक्वल है। पहले पार्ट में, इमरान ने श्रिया सरन, मृणालिनी शर्मा और आशुतोष राणा के साथ स्क्रीन शेयर की थी। पहले पार्ट के डायरेक्टर मोहित सूरी थे।
‘आवारापन 2’, एक रोमांचक एक्शन ड्रामा है जो शिवम पंडित की कहानी से आगे बढ़ती है, और यह 3 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस बीच, आर्यन खान के निर्देशन में बनी नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द बस्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ में इमरान के कैमियो रोल की खूब तारीफ हो रही है, खासकर राघव जुयाल के साथ उनके सीन की।
एक सीन में, राघव का किरदार परवेज, जो इमरान हाशमी का बहुत बड़ा फैन है, उनसे अपना प्यार जताने से खुद को रोक नहीं पाता और 2004 की फिल्म मर्डर का उनका हिट गाना ‘कहो ना कहो’ गाने लगता है। यह क्लिप ऑनलाइन वायरल हो गई और नेटिज़न्स को खूब पसंद आई।
मेष: दिन शुभ रहेगा...