Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

OTT पर आते ही छाई ‘Made In Korea’, 24 घंटे के अंदर फिल्म नंबर 1 पर करने लगी ट्रेंड

March 13, 2026

OTT पर आते ही छाई ‘Made In Korea’, 24 घंटे के अंदर फिल्म नंबर 1 पर करने लगी ट्रेंड

Made In Korea: हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई तमिल फ़िल्म ‘मेड इन कोरिया’ ने आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। आपको बता दें कि रिलीज के सिर्फ 24 घंटे के भीतर यह फिल्म प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 ट्रेंड करने लगी। यह फिल्म कॉमेडी और इमोशन का मिश्रण पेश करती है और दर्शकों के दिल को छूने में कामयाब रही है।

कहां देख सकते हैं

‘मेड इन कोरिया’ अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसकी लंबाई 1 घंटा 52 मिनट है। फिल्म को क्रिटिक्स से भी पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं और रिलीज होते ही इसने ओटीटी पर अपने दबदबे का लोहा मनवाया है। अगर आपने इसे अभी तक नहीं देखा है, तो इसे वीकेंड वॉच लिस्ट में शामिल करना सही रहेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

 

ये भी पढ़ें :

कहानी क्या है

फिल्म की कहानी शेनबा (प्रियंका मोहन) के इर्द-गिर्द घूमती है। शेनबा तमिलनाडु के एक छोटे शहर की रहने वाली लड़की है और कोरियन कल्चर से प्रेरित है। उसका सपना है कि वह दक्षिण कोरिया जाए। अचानक उसकी ज़िंदगी में मोड़ आता है जब वह खुद को सियोल, दक्षिण कोरिया में पाती है।

घर से दूर और नई संस्कृति में घिरी शेनबा धीरे-धीरे इस शहर में अपनी जगह बनाने लगती है। यात्रा के दौरान उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जो उसे जीवन के असली मायने समझाते हैं। यह फिल्म आपको हंसाएगी, रोमांचित करेगी और इमोशनल भी करेगी।

फिल्म का सेटअप

‘मेड इन कोरिया’ दो अलग-अलग दुनियाओं तमिलनाडु के शांत माहौल और सियोल की व्यस्त सड़कों में घूमती है। कहानी का केंद्र शेनबा पर है, जो नए लोगों और अनजाने हालात का सामना करती है।

ये भी देखें :

स्टार कास्ट और टीम

फिल्म में प्रियंका मोहन, पार्क हे जिन, और नो हो जिन मुख्य भूमिका में हैं। कहानी और निर्देशन रा. कार्तिक ने किया है, जबकि निर्माण श्रीनिधि सागर ने राइस ईस्ट एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। फिल्म भारत और दक्षिण कोरिया के कलाकारों को एक साथ लाकर सांस्कृतिक सेतु बनाने की कोशिश करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें