Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘बाहुबली : द एपिक’ के रिलीज होने पर मनोज मुंतशिर हुए भावुक

October 31, 2025

‘बाहुबली : द एपिक’ के रिलीज होने पर मनोज मुंतशिर हुए भावुक

नई दिल्ली :  भारतीय गीतकार, लेखक और सिंगर के तौर पर पहचान वाले मनोज मुंतशिर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। बात चाहे देश की हो या राजनीति की, लेखक हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। अब लेखक ने सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ के दोबारा रिलीज होने की जानकारी दी और फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया। मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया पर बाहुबली के विस्तारित वर्जन ‘बाहुबली: द एपिक‘ का ट्रेलर शेयर किया है और बताया कि इस फिल्म की वजह से उनकी जिंदगी में कैसे बदलाव आए।

ये भी पढ़ें –  इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शत्रुघ्न सिन्हा ने आयरन लेडी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सिंगर ने कैप्शन में लिखा, “बरसों पहले जब मैं बाहुबली के डायलॉग्स और गीत लिख रहा था, कहां जानता था मां शारदा मेरी कलम से इतिहास लिखवा रही हैं। बाहुबली फिर से थिएटर में रिलीज हो रही है, ये जादू एक बार और देखिए, शायद पहले से भी ज्यादा असर करे।” ‘बाहुबली: द एपिक’ 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ‘बाहुबली: द एपिक’ को ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ दोनों को मिलाकर बनाया गया है, जिसकी अवधि 4 घंटे से अधिक है।

'बाहुबली : द एपिक' के रिलीज होने पर मनोज मुंतशिर हुए भावुक

कुल मिलाकर जिन लोगों ने फिल्म के दोनों पार्ट नहीं देखे हैं, वे एक बार में ही फिल्म का पूरा निचोड़ सिनेमाघरों में देख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म बंपर ओपनिंग कर सकती है। कहा जा रहा है कि फिल्म के पहले ही 2 करोड़ के टिकट बिक चुके हैं, हालांकि शुक्रवार को पर्दे पर सिर्फ ‘बाहुबली: द एपिक’ ही रिलीज नहीं हो रही है, बल्कि परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’ और हुमा कुरैशी की ‘सिंगल सलमा’ भी रिलीज होने वाली हैं। इससे पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर वन’ और ‘थामा’ राज कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें