Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rakhi Sawant पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, अब एक्ट्रेस का हुआ Miscarriage!

January 18, 2023

Rakhi Sawant पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, अब एक्ट्रेस का हुआ Miscarriage!

राखी इन दिनों अपनी शादी को लेकर और मां की बीमारी के चलते काफी सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। इसी बीच एक बार फिर राखी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है, दरअसल एक्ट्रेस ने खुलासा किया है के वह प्रेग्नेंट थीं, लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया था। जी हां, कुछ खबरों के अनुसार राखी ने मिसकैरेज का खुलासा किया। राखी के कहना है के- “हां भाई, मैं प्रेग्नेंट थी और मैंने बिग बॉस मराठी शो में भी अनाउंस किया था, लेकिन सभी ने सोचा कि ये एक मजाक है और किसी ने भी इसे सीरियसली नहीं लिया.” राखी ने ये भी बताया था कि उनका मिसकैरेज भी हो गया है।

बीते दें के कुछ दिनों से राखी सावंत की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही हैं। राखी ने कई इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी पर कमेंट करने से भी इनकार किया। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि राखी प्रेग्नेंट हो गई थीं, इसलिए ही उन्होंने अपनी शादी की अनाउंसमेंट की। राखी सावंत के इस अनाउंसमेंट से हर कोई हैरान हो गया है।

7 महीने पहले बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ निकाह किया था। ‘बिग बॉस मराठी सीजन 4’ के आने के बाद अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी और तस्वीरें-वीडियोज भी शेयर किए थे। जानकारी के मुताबिक अब ही तक आदिल की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें