Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mukesh Ambani बने Rakhi Sawant के लिए मसीहा, एक्ट्रेस की मां के इलाज में कर रहे मदद

January 18, 2023

Mukesh Ambani बने Rakhi Sawant के लिए मसीहा, एक्ट्रेस की मां के इलाज में कर रहे मदद

ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। जहाँ उन्होंने आदिल खान के साथ गुपचुप शादी करली वहीँ दूसरी तरफ राखी की मां बहुत बीमार हैं। इसी बीच अब खबर आ रही है के एक्ट्रेस की मां के इलाज के लिए जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने मदद की है। जी हां, ये खबर खुद राखी ने पैपराजी संग बातचीत में बताया कि अंबानी जी उनकी मदद कर रहे हैं।

राखी ने कहा, “अंबानी जी जो हैं वो मदद कर रहे हैं और नामदेव जोशी, वो हेल्प कर रहे हैं। जो ज्यादा प्राइज है ना उसे थोड़ा कम प्राइज करके दो महीने के लिए हम मम्मी को क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कर रहे हैं.” राखी ने बताया कि उनकी मां की हालत ऐसी हो गई है कि वह किसी को पहचान भी नहीं पा रही हैं, ना ही खा पा रही हैं. राखी ने कहा, “मम्मी का आधा बॉडी पैरालाइज्ड हो गया है.” बता दें कि राखी सावंत की मां कुछ समय से कैंसर से जूझ रही हैं।

कुछ दिन पहले राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल खान संग अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। राखी ने वेडिंग फोटोज-वीडियोज शेयर करते हुए खुलासा किया था कि उन्होंने और आदिल ने 7 महीने पहले निकाह कर लिया था। आदिल पहले शादी को एक्सेप्ट नहीं कर रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया था। राखी ने बताया था कि सलमान खान की वजह से उनका घर बसा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें