Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबरनाथ की पटेल प्रेस्टिज बिल्डिंग में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई आयोजित, बच्चों ने दिखाई अपनी कला

September 29, 2025

अंबरनाथ की पटेल प्रेस्टिज बिल्डिंग में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई आयोजित, बच्चों ने दिखाई अपनी कला

मुंबई: अंबरनाथ स्थित पटेल प्रेस्टिज बिल्डिंग में नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रेस्टिज 3 स्टार ग्रुप की ओर से बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मंच पर अलग-अलग रूपों में नज़र आए। कोई भगवान श्रीराम बने, तो कोई अख़बार का रूप लेकर समाज को संदेश देते दिखे। वहीं कई बच्चों ने प्रकृति संरक्षण से जुड़े सामाजिक संदेशों को अपने अभिनय से जीवंत किया।

इस कार्यक्रम में ‘ए’ विंग के जहीन फ़रीद शेख़ को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रकृति को बचाने और अपना भविष्य सुरक्षित रखने का सुंदर संदेश समाज के सामने रखा। वहीं आयत फ़रीद शेख़ ने ‘सेव वाटर’ का अनोखा संदेश देकर सभी का दिल जीत लिया।

समाज के इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने न केवल उत्सव की रौनक बढ़ाई बल्कि बच्चों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता भी फैलाई।

ये भी पढ़ें: ईरान के वरिष्ठ नेता लारीजानी की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, कहा- हम अपने नेताओं और नागरिकों की मौत का बदला जरूर लेंगे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें