Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस ने KRK को किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

January 24, 2026

पुलिस ने KRK को किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क: मुंबई के ओशिवारा इलाके में एक फायरिंग मामले में अभिनेता और खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार देर रात ओशिवारा पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था और शनिवार सुबह औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, केआरके इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। उन्हें शुक्रवार देर शाम ओशिवारा पुलिस स्टेशन लाया गया था, जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने फायरिंग की बात स्वीकार कर ली। केआरके ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर किया था, हालांकि उनका कहना है कि उनका किसी को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

ये भी पढ़ें: ईरान की अमेरिका को चेतावनी, कहा- किसी भी तरह का हमला मानी जाएगी पूरी जंग

पुलिस ने जब्त की केआरके की बंदूक

ओशिवारा पुलिस ने बताया कि केआरके की लाइसेंसी पिस्टल को जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और दस्तावेजी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि फायरिंग किस उद्देश्य से की गई थी।

18 जनवरी को हुई थी फायरिंग की घटना

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह घटना 18 जनवरी की है। उस दिन अंधेरी पश्चिम के ओशिवारा इलाके में स्थित नालंदा सोसाइटी की एक रिहायशी इमारत पर दो गोलियां चलाई गई थीं। जांच के दौरान पुलिस को इमारत से दो गोलियां बरामद हुई थीं एक दूसरी मंजिल से और दूसरी चौथी मंजिल से।

लेखक-निर्देशक और मॉडल के फ्लैट को लगी थी गोली

फायरिंग की यह घटना एक लेखक-निर्देशक और एक स्ट्रगलिंग मॉडल के फ्लैट से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, दूसरी मंजिल पर रहने वाले नीरज कुमार मिश्रा (45) पेशे से लेखक और निर्देशक हैं और चौथी मंजिल पर रहने वाले प्रतीक बैद (29) मॉडलिंग के क्षेत्र में संघर्ष कर रहे हैं। फायरिंग के बाद दोनों फ्लैट्स में गोली लगने के निशान पाए गए थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।

फॉरेंसिक जांच से खुला मामला

घटना की सूचना मिलते ही ओशिवारा पुलिस स्टेशन की एक विशेष टीम ने मामले की जांच शुरू की। शुरुआत में सीसीटीवी फुटेज से कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद फॉरेंसिक टीम की मदद ली गई। जांच में यह सामने आया कि गोलियां केआरके के बंगले की दिशा से चलाई गई थीं, जिसके बाद पुलिस का शक मजबूत हुआ और केआरके को हिरासत में लिया गया।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम का मिज़ाज, ठंडी हवाएं-बारिश और कोहरे का अलर्ट

कौन हैं कमाल आर खान (केआरके)?

कमाल आर खान एक अभिनेता, निर्माता, लेखक और सोशल मीडिया कमेंटेटर हैं, जो केआरके के नाम से भी जाने जाते हैं। उनका जन्म 1 जनवरी 1975 को उत्तर प्रदेश के देवबंद में हुआ था। साल 2008 में आई फिल्म ‘देशद्रोही’ में अभिनय, लेखन और निर्माण के जरिए वे चर्चा में आए थे। केआरके साल 2009 में बिग बॉस सीजन 3 में भी नजर आए, जिससे उनकी पहचान और मजबूत हुई। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘एक विलेन’ (2014) में सहायक भूमिका निभाई। फिलहाल वे यूट्यूब और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर खुद को फिल्म क्रिटिक बताते हैं, जहां उनके विवादित बयान और तीखे रिव्यू अक्सर सुर्खियों और कानूनी विवादों का कारण बनते रहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें