Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Aashiqui’ छोड़ने का अफ़सोस: Pooja Bhatt ने बॉयफ्रेंड के कहने पर ठुकराया था करियर का सबसे बड़ा मौका

September 20, 2025

‘Aashiqui’ छोड़ने का अफ़सोस: Pooja Bhatt ने बॉयफ्रेंड के कहने पर ठुकराया था करियर का सबसे बड़ा मौका

एंटरटेनमेंट डेस्क: महेश भट्ट की बेटी और अभिनेत्री पूजा भट्ट ने हाल ही में अपने करियर से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 1990 की सुपरहिट फिल्म आशिकी का ऑफ़र उन्हें मिला था, लेकिन उन्होंने इसे अपने बॉयफ्रेंड के दबाव में ठुकरा दिया।

पूजा ने कहा,“जब प्यार और करियर के बीच चुनाव करना पड़ता है, तो हम लड़कियाँ अक्सर दुविधा में फँस जाती हैं। मेरे बॉयफ्रेंड ने साफ़ कहा या तो मैं फिल्में करूं या उसको चुनु । और उस वक़्त मैंने फिल्में छोड़ दीं। लेकिन बाद में इस फ़ैसले का मुझे गहरा अफ़सोस हुआ।

हालाँकि, पूजा भट्ट ने इस झटके के बाद खुद को संभाला और फिल्मी दुनिया में मजबूती से वापसी की। उन्होंने माना कि सच्चा रास्ता हमेशा फिल्मों में ही था और उसी ने उन्हें अपनी असली पहचान दी।

करियर का संघर्ष और सबक

पूजा ने बातचीत में यह भी कहा कि सफलता पाने के लिए ज़रूरी है कि इंसान अपनी कहानी खुद दुनिया को बताए। उन्होंने अपनी फिल्म तमन्ना का ज़िक्र करते हुए याद किया कि उस दौर में उन्होंने देशभर के पत्रकारों को खुद फोन करके कन्या भ्रूण हत्या पर बनी इस फिल्म के बारे में बताया।

उनके शब्दों में, अगर तुम्हारे पास कहानी है तो उसे दुनिया तक पहुँचाना तुम्हारी ज़िम्मेदारी है। अपने संघर्ष और सफ़र को लिखो, क्योंकि यही तुम्हारी असली पहचान है। पूजा भट्ट की यह स्वीकार करने की शक्ति बताती है कि फ़िल्म इंडस्ट्री में करियर बनाना आसान नहीं है। निजी रिश्तों और करियर के बीच टकराव हर कलाकार के जीवन में आता है, लेकिन वही आगे बढ़ता है जो अपने जुनून और सपनों को प्राथमिकता देता है।

ये भी पढ़ें: वेस्ट एशिया मुद्दे पर संसद में हंगामा, BJP ने विपक्ष पर लगाया संसद को ‘बंधक’ बनाने का आरोप 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें