
एंटरटेनमेंट डेस्क: अभिनेत्री सेलिना जेटली के भाई और सेवानिवृत्त मेजर विक्रांत जेटली पिछले एक साल से ज्यादा समय से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की जेल में बंद हैं। अपने भाई की रिहाई और कानूनी मदद के लिए सेलिना जेटली लगातार प्रयास कर रही हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर मंगलवार को सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को अहम निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि विक्रांत जेटली का पक्ष रखने के लिए दुबई में एक सक्षम कानूनी फर्म की व्यवस्था की जाए, ताकि वहां उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत उनकी मदद हो सके।
कोर्ट के आदेश पर सेलिना जेटली ने जताया आभार
दिल्ली हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद सेलिना जेटली ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने भाई, पूर्व मेजर विक्रांत जेटली की तस्वीर पोस्ट करते हुए अदालत का धन्यवाद किया। सेलिना ने पोस्ट में लिखा कि कई महीनों की लगातार कोशिशों के बाद उनके भाई के लिए यूएई में कानूनी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो पाया है। उनके भाई पिछले 16 महीनों से अधिक समय से हिरासत में हैं और दिल्ली हाई कोर्ट ने एक सैनिक की गरिमा और सम्मान को बनाए रखते हुए यह अहम कदम उठाया है।
प्रीति जिंटा ने किया समर्थन
सेलिना जेटली की इस पोस्ट पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी प्रतिक्रिया दी है। प्रीति ने कमेंट करते हुए सेलिना को हिम्मत और ताकत बनाए रखने की सलाह दी। उन्हें खुशी है कि मामला सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और सेलिना को मजबूती से इस लड़ाई में डटे रहने की जरूरत है। प्रीति जिंटा के इस समर्थन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...