Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajinikanth ने दिवंगत अभिनेता Rajesh को दी श्रद्धांजलि, एक्टर ने कहा- उनका जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति

May 31, 2025

Rajinikanth ने दिवंगत अभिनेता Rajesh को दी श्रद्धांजलि, एक्टर ने कहा- उनका जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति

एंटरटेनमेंट डेस्क : तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश का गुरुवार को चेन्नई में 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर फिल्मी हस्तियों ने दुख जताया। इसी कड़ी में सुपरस्टार रजनीकांत ने शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। रजनीकांत ने कहा कि राजेश बहुत अच्छे दोस्त थे, जो हमेशा कुछ नया सीखने की कोशिश करते थे। उनका जाना इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

रजनीकांत ने दिवंगत अभिनेता राजेश को दी श्रद्धांजलि

मीडिया से बात करते हुए रजनीकांत ने कहा, ‘राजेश सिर्फ मेरे ही नहीं बल्कि कई लोगों के अच्छे दोस्त थे। वह न तो कोई बड़े हीरो थे, न ही कोई बड़े निर्माता, निर्देशक या राजनेता। फिर भी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लेकर मशहूर संगीतकार इलैयाराजा तक, हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि देने आया है, जो दर्शाता है कि उन्होंने कितना अच्छा और सच्चा जीवन जिया था।’

एक्टर ने कहा- उनका जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति

रजनीकांत ने कहा कि राजेश को दुनिया के लगभग हर विषय का ज्ञान था। उन्होंने कहा, ‘ऐसा कोई विषय नहीं था, जो राजेश को न आता हो। वह खूब पढ़ते थे और लगातार कुछ नया सीखते रहते थे। उन्हें विश्व सिनेमा, राजनीति, अध्यात्म और विज्ञान जैसी चीजों का अच्छा ज्ञान था। वह हमेशा ज्ञान की तलाश में रहते थे और जो कुछ भी जानते थे, उसे दूसरों को सिखाने की कोशिश करते थे। वह बहुत अच्छे इंसान थे।’

राजेश के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए रजनीकांत ने कहा, ‘राजेश अक्सर मुझसे मिलते थे और मेरी लंबी और स्वस्थ जिंदगी की कामना करते थे। वह मुझे सलाह देते थे कि मुझे क्या खाना चाहिए और क्या करना चाहिए ताकि मैं एक अच्छा जीवन जी सकूं। यह बहुत बड़ा सदमा है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका जाना इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

राजेश लंबे समय से थे बीमार… सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

राजेश लंबे समय से बीमार थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्हें ब्लड प्रेशर की भी समस्या थी। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, हालांकि, अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। 29 मई की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu elections 2026: AIADMK ने जारी की 17 उम्मीदवारों की अंतिम सूची, पलानीस्वामी ने इन पर जताया भरोसा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें