Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

धोखाधड़ी-मारपीट के आरोप में Rakhi Sawant का पति Adil गिरफ्तार, आज होगी पेशी

February 8, 2023

धोखाधड़ी-मारपीट के आरोप में Rakhi Sawant का पति Adil गिरफ्तार, आज होगी पेशी

ड्रामा क़्वीन राखी सावंत आए दिन किसी न किसी विवादों में घिरी रहती हैं। हाल ही में राखी ने पति आदिल खान पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के साथ-साथ और भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद एक्ट्रेस ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। इस पर मुंबई पुलिस ने आदिल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था जिसके बाद अब पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें बुधवार यानी के आज आदिल को कोर्ट में पेश भी किया जाएगा।

ये लगाए राखी ने अपने पति आदिल आरोप:
– राखी ने आदिल पर अपनी मां जया भेड़ा की देखभाल के लिए भुगतान करने में विफल रहने का आरोप लगाया है।
– राखी ने यह भी दावा किया कि उसकी मां की मौत के लिए आदिल जिम्मेदार था।
– राखी सावंत ने आदिल पर उनके पैसे और गहने लेने का भी आरोप लगाया है।
– राखी सावंत ने आदिल पर उन्हें टॉर्चर करने और मारपीट करने के भी आरोप लगाए हैं।
– राखी ने आदिल खान के किसी और लड़की के साथ एक्स्ट्रा मैटेरियल अफेयर के भीआरोप लगाए हैं।

इसके बाद अब मुंबई पुलिस ने आदिल संग पूछताछ के बाद सोमवार की शाम तक पुलिस ने एफआईआर में आईपीसी सेक्शन 498 (ए) और 377 की धारी भी जोड़ दी है। अब बुधवार को आदिल को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं मामले पर राखी ने ऑडियो बयान देते हुए कहा के- “आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया है क्योंकि मैंने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। यह कोई ड्रामा नहीं है. उसने मेरी लाइफ खराब की है. उसने मुझे पीटा। उसने मेरे पैसे ले लिए। एक्ट्रेस ने आगे कहा कहा कि आदिल ने उन्हें बताया था कि वह उसके साथ संबंध तोड़ चुका है और अब अपनी कथित प्रेमिका तनु के साथ रह रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें