Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rakhi Sawant ने बॉयफ्रेंड Adil के साथ गुपचुप तरीके से रचाई शादी, वायरल हो रही कोर्ट मेर्रिज की तस्वीरें

January 11, 2023

Rakhi Sawant ने बॉयफ्रेंड Adil के साथ गुपचुप तरीके से रचाई शादी, वायरल हो रही कोर्ट मेर्रिज की तस्वीरें

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन यानी के राखी सावंत आए दिन कोई न कोई खबरों में बानी रहती है। सिर्फ यही नहीं बल्कि अक्सर राखी अपने बॉयफ्रेंड आदिल के साथ भी स्पॉट हुई हैं। बता दें के दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है। अक्सर अपनी अजीब हरकतों को लेकर राखी सभी लोगों को हैरान कर देती है। ऐसे में राखी एक बार फिरसे काफी सुर्ख़ियों में बानी हुई हैं, दरअसल राखी ने अपने बॉयफ्रेंड संग एक बार फिर शादी कर ली है। जी हाँ, दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वाइरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लिए नजर आ रहे हैं। राखी के गुपचुप तरीके से शादी रचाने के बाद सभी फैंस बेहद हैरान हैं।

राखी और आदिल अक्सर सरेआम एक-दूसरे के लिए खुलकर प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। राखी सावंत और आदिल दुर्रानी ने दुनिया की नजरों से छिपकर दूसरी शादी रचा ली है। कपल ने कोर्ट मैरिज की है और इन दोनों की कोर्ट मैरिज के बाद पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें दोनों के गले में वरमाला नजर आ रही है।

फटोज में राखी ने व्हाइट और पिंक कलर का शरारा पहना हुआ है और दूसरी तरफ आदिल अपने सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक शर्ट के साथ डेनिम जींस पहनी है। सामने आई तस्वीर में दोनों ने अपनी कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट भी पकड़ रखा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों अपनी शादी के पैपर्स पर साइन करते हुई नजर आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें