Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राखी सावंत भी बनी रावण, लोगों ने कहा: ‘तुम तो हो ही राक्षसी’, वीडियो वायरल

October 25, 2023

राखी सावंत भी बनी रावण, लोगों ने कहा: ‘तुम तो हो ही राक्षसी’, वीडियो वायरल

उर्फी की तरह राखी सावंत का भी 24 अक्टूबर को विजयदशमी के दिन बेहद यूनिक लुक सामने आया है। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें राखी रावण बनकर और हाथ में धनुष लिए सड़कों पर उत्तरी है और मीडिया के सामने अलग-अलग पोज भी दे रही है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स राखी का ये अवतार देख उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- राखी बनी फातिमा, फातिमा बनी रावण, रावण की तरह इसकी भी 10 चेहरे हैं। दूसरे ने लिखा, आज अपने असली रूप में नजर आई है। तीसरे यूजर ने लिखा- अब कोई इसका दहन करो।

इससे पहले राखी का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वह मुखर्जी परिवार के नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में शामिल हुई थी। इस दौरान राखी पीच कलर की साड़ी में नजर आई थी। राखी का साड़ी लुक देख कुछ फैंस काफी हैरान नजर आए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें