Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rakhi Sawant Mother Died: एक्ट्रेस ने शेयर किया मां की मौत के अंतिम पलों का वीडियो, आप भी हो जाएंगे इमोशनल

January 29, 2023

Rakhi Sawant Mother Died: एक्ट्रेस ने शेयर किया मां की मौत के अंतिम पलों का वीडियो, आप भी हो जाएंगे इमोशनल

राखी सावंत की मां जया भेड़ा का निधन हो गया है। बता दें कि राखी सावंत की मां ने मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं और अंतिम सांस लेने से पहले उनका व्यापक उपचार हुआ था। अभिनेत्री और रियलिटी शो प्रतिभागी राखी सावंत की मां जया सावंत का शनिवार को ब्रेन ट्यूमर के व्यापक इलाज के बाद निधन हो गया। उन्हें मुंबई के क्रिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

मां की मौत से राखी सावंत को गहरा सदमा लगा है। बता दें के राखी सावंत ने अस्पताल से अपनी मां के अंतिम पलों का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में राखी की मां हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए मुश्किल से सांस लेते हुए नजर आ रही हैं। राखी अपनी मां के पास जमीन पर बैठे सिसक-सिसककर रो रही हैं। रोते हुए राखी ईश्वर से अपनी मां के लिए प्रार्थना कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आज मेरी मां का हाथ सिर से उठ गया और मेरे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं बचा। आई लव यू मां। आप के बिना कुछ नहीं रहा. अब कौन मेरी पुकार सुनेगा और कौन मुझे गले लगाएगा मां। अब मैं क्या करूं मां। कहां जाऊं। बता दें के राखी की मां जया भेड़ा का अंतिम संस्कार नगरपालिका ईसाई कब्रिस्तान ओशिवारा अंधेरी पश्चिम में दोपहर 12 बजे होगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें