
एंटरटेनमेंट डेस्क: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडाअब आधिकारिक तौर पर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। फैंस इस जोड़ी को प्यार से ‘विरोष’ कहकर बुलाते हैं और शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई।

रश्मिका और विजय ने एक ही दिन दो अलग-अलग रीति-रिवाजों तेलुगु आंध्र परंपरा और कोडवा (कूर्ग) रीति-रिवाज से विवाह किया। दोनों ही समारोह बेहद पारंपरिक और शाही अंदाज में संपन्न हुए। शादी की तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। रश्मिका दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं विजय भी पारंपरिक पोशाक में बेहद आकर्षक दिखे।

विजय ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक दिल छू लेने वाला संदेश लिखा। उन्होंने बताया कि उन्हें एहसास हुआ कि उनकी जिंदगी रश्मिका के बिना अधूरी है। उन्होंने लिखा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे रश्मिका उनके साथ हों तो हर दिन बेहतर हो जाए- खाना ज्यादा स्वादिष्ट लगे, वर्कआउट आसान लगे और जिंदगी ज्यादा सुकून भरी हो जाए। विजय ने अंत में लिखा, “इसलिए मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया। 26.02.2026।”

रश्मिका ने भी अपने ‘पति’ विजय देवरकोंडा के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “हैलो मेरे प्यारे दोस्तों, मिलिए मेरे पति विजय देवरकोंडा से। उन्होंने मुझे सच्चे प्यार का मतलब सिखाया, मुझे शांति दी और हमेशा बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।”
रश्मिका ने कहा कि वह आज जो भी हैं, उसमें विजय का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने लिखा कि उनकी सारी उपलब्धियां और जीवन के मायने अब और ज्यादा खास हो गए हैं क्योंकि विजय उनके साथ हैं। उन्होंने बेहद भावुक अंदाज में कहा कि वह विजय की पत्नी बनने और कहलाने के लिए बेहद उत्साहित हैं और उनके साथ जिंदगी के सबसे खूबसूरत सफर पर निकलने को तैयार हैं।

जानकारी के मुताबिक, 4 मार्च को हैदराबाद में फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों और सहकर्मियों के लिए एक भव्य रिसेप्शन रखा जाएगा। फिलहाल फैंस इस नई नवेली जोड़ी को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रश्मिका और विजय की यह नई शुरुआत उनके चाहने वालों के लिए किसी जश्न से कम नहीं है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...