Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

वधेश मिश्रा की भोजपुरी फिल्म ‘एक परिन्दा’ की शूटिंग शुरू

April 3, 2023

वधेश मिश्रा की भोजपुरी फिल्म ‘एक परिन्दा’ की शूटिंग शुरू

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता अवधेश मिश्रा की आने वाली भोजपुरी फिल्म ‘एक परिन्दा’ की शूटिंग शुरू हो गयी है।म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने अपनी नई भोजपुरी फिल्म एक परिन्दा की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी एक तस्वीर निर्माता रत्नाकर कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर डाली है।फिल्म के लेखक और निर्देशन की बागडोर अभिनेता से निर्देशक बने अवधेश मिश्रा पर है।फिल्म की को प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार हैं। फिल्म का म्यूजिक अमन श्लोक का है।

इस फिल्म में अनिल रस्तोगी और माही श्रीवास्तव की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म को वर्ल्डवाइड चैनल जितेंद्र गुलाटी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।निर्माता रत्नाकर कुमार ने बताया कि एक परिन्दा में दर्शकों को एक बार फिर से एक साफ सुथरी कहानी देखने को मिलेगी। जिसमें आपको फैमली ड्रामा से लेकर इमोशन का भरपूर डोज देखने को मिलने वाला है। जिसके बारे में जल्द ही खुलासा किया जाएगा।वही अवधेश मिश्रा ने कहा कि एक परिन्दा एक ऐसा सब्जेक्ट जो दर्शकों के जेहन में हमेशा जिंदा रहने वाला है। मैं इस फिल्म लेखक के साथ मे निर्देशन भी कर रहा हूँ। मैं एक बार फिर से अच्छे सब्जेक्ट पर काम कर रहा हूँ जो दर्शकों को पसंद आएगा

अभिनेता अनिल रस्तोगी ने कहा कि मुझे इस फिल्म से जुड़कर बहुत ही ज्यादा खुशी हो रही है। क्योंकि इस फिल्म की कहानी मेरे दिल को छू गई। कहानी बेहद साधी हुई है जो दर्शकों को दिलों में घर कर जाएगी। फिल्म में कई दिलचस्प मोड़ हैं जो दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ जायेगे।माही श्रीवास्तव ने कहा कि मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत ज्यादा खुशी जो रही है। इस फिल्म से मुझे जोड़ने के लिए रत्नाकर कुमार सर का बहुत बहुत शुक्रिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें