Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

पवन सिंह और अनंजय रघुराज की फिल्म ‘जियो मेरी जान’ की शूटिंग शुरु

April 9, 2023

पवन सिंह और अनंजय रघुराज की फिल्म ‘जियो मेरी जान’ की शूटिंग शुरु

मुंबई:भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म ‘जियो मेरी जान’ की शूटिंग शुरु हो गयी है। जियो मेरी जान के निर्देशक अनंजय रघुराज हैं।इस फिल्म के निर्माता आयुष गुप्ता हैं। फिल्म को लेकर पवन सिंह ने कहा कि फिल्म‘जियो मेरी जान’मेरी प्राथमिकता होगी। इस फिल्म की कहानी मुझे बेहद पसंद आई। एक कलाकार के नाते मेरे लिए यह फिल्म शानदार होगी। फिल्म की टीम बेहतरीन है, जिसके साथ मिलकर हम एक अच्छी और पारिवारिक फिल्म लेकर आने वाले हैं। मुझे पब्लिक ने अपने प्यार और आशीर्वाद से यहां तक पहुंचाया है। उनके मनोरंजन के लिए ऐसे प्रोजेक्ट््स बेहद महत्वपूर्ण हैं।

यह फिल्म इतनी खास होगी कि दर्शक से परिवार के साथ बेहद सहजता के साथ एंजॉय कर पाएंगे। फिल्म में गाने से लेकर एक्शन तक लाजवाब होने वाले हैं। अनंजय रघुराज एक मंझे हुए निर्देशक हैं और आयुष गुप्ता एक विजनरी निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद करुंगा कि जब हमारी फिल्म‘जियो मेरी जान’बड़े पर्दे पर आए, तो आप सभी पूरे परिवार के साथ इस फिल्म को देखें। वहीं, अनंजय रघुराज ने बताया कि फिल्म‘जियो मेरी जान’का निर्माण जे पी स्टार पिक्चर्स के बैनर से हो रहा है। उम्मीद है कि हमारी फिल्म सबों को पसंद आएगी।

इस फिल्म में पावर स्टार पवन सिंह का जादू चलने वाला है। फिल्म में वे एक अतिमहत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाले हैं। हम लोग फिल्म को भव्य स्तर पर बना रहे हैं। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के ग्राफ को आगे बढ़ाने वाली होगी। उन्होंने बताया कि फिल्म‘जियो मेरी जान’ की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। म्यूजिक रजनीश मिश्रा का होगा। इसके अलावा फिल्म में संगीत प्रियांशु सिंह और छोटू रावत का होगा। फिल्म‘जियो मेरी जान’में पावन सिंह के साथ लीड रोल में रुपाली जाधव नज़र आने वाली हैं। फिल्म में सपना चौहान, विनीत विशाल, बृजेश त्रिपाठी, धामा वर्मा, जफर खान और साहिल शेख भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें