Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिंगर Amrit Maan ने बीच में छोड़ा शो, ‘सेल्फी’ को लेकर हुआ बड़ा हंगामा

February 11, 2023

सिंगर Amrit Maan ने बीच में छोड़ा शो, ‘सेल्फी’ को लेकर हुआ बड़ा हंगामा

मशहूर पंजाबी सिंगर अमृत मान का एक शादी समारोह में परफॉर्म करने के दौरान बहुत बड़ा हंगामा हो गया। दरअसल, मोगा में आज एक निजी मैरिज पैलेस में उस समय हंगामा हो गया जब बारात में आए कुछ लोगो ने सिंगर अमृत मान के साथ सेल्फी लेनी चाही और उनके सिक्यूरटी गार्ड के साथ कुछ कहा सुनी हो गई तो सिंगर अमृत मान अपना शो बीच में ही छोड़ कर चले गए वही लड़के पक्ष वालो ने सिंगर अमृत मान का मिउजिक सिस्टम रख लिया उनका कहना था की अमृत मान ने पूरे शो के लिए पेमेंट ली थी।

वह अपना पूरा शो किए बिना ही वापिस चला गया और उसको हमारी पेमेंट वापिस करनी चाहिए इसी हंगामें के बीच वहा पर पुलिस को बुला लिया गया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो वही पारिवारिक मेंबर ने आरोप लगाए की वह उनका पूरा प्रोग्राम नही कर के गया हमारे कुछ लड़के उसके साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे जिसको लेकर कुछ कहा सुनी हुई है

वही पुलिस थाना सदर के थाना मुखी जगतार सिंह ने बताया की शादी में सिंगर अमृत मान यहा आया हया था और यहां पर कुछ लोग उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बोल रहे थे वही इस को लेकर उनकी आपस में कुछ कहा सुनी हो गई और अमृत मान शो से चले गए और इन्होंने उसका सामान रख लिया था हम जांच कर रहे है जो भी बनती कारवाई होगी वह की जाएगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें