Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय सिनेमा का वो एंटरटेनर जो हर रोल में बैठता है फिट… जानिए क्यों हैं Akshay सबसे पसंदीदा

June 11, 2025

भारतीय सिनेमा का वो एंटरटेनर जो हर रोल में बैठता है फिट… जानिए क्यों हैं Akshay सबसे पसंदीदा

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड में जब बात होती है निरंतरता, विविधता और मनोरंजन की, तो एक नाम सबसे पहले जहन में अक्षय कुमार आता है। सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय रहते हुए अक्षय ने खुद को सिर्फ एक अभिनेता के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे परफॉर्मर के रूप में स्थापित किया है, जो हर शैली में दर्शकों को बांधे रखने का दम रखता है।

-2025: अक्षय का साल, जॉनर की नई परिभाषा

जहां ज्यादातर कलाकार एक ही शैली में सहज महसूस करते हैं, वहीं अक्षय हर फिल्म में खुद को नए रंग में ढालते हैं। इस साल ‘स्काई फोर्स’ और ‘केसरी 2’ जैसी देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्मों से उन्होंने भावनात्मक गहराई दिखाई, तो वहीं अचानक जॉनर बदलते हुए ‘हाउसफुल 5’ में पूरी कॉमेडी के रंग में नजर आए।

हाउसफुल 5, जो बॉलीवुड की सबसे पुरानी और लगातार चलने वाली फ्रेंचाइजी है, ने रिलीज के साथ ही 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, “ये फिल्म अक्षय कुमार के स्टारडम और उनकी टाइमिंग का बेहतरीन नमूना है।”

-‘सरफिरा’ से लेकर ‘खेल खेल में’ तक, हर रूप में प्रभावशाली

पिछले साल की ‘सरफिरा’, जो एक प्रेरणादायक इमोशनल ड्रामा थी, और फिर उससे बिल्कुल अलग ‘खेल खेल में’, जो एडल्ट कॉमेडी थ्रिलर थी — इन दोनों में अक्षय ने साबित कर दिया कि वो सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि एक संपूर्ण मनोरंजनकर्ता हैं।

उनकी ये क्षमता उन्हें बाकी अभिनेताओं से अलग बनाती है। चाहे सीरियस किरदार हो या मस्तीभरा रोल, अक्षय दोनों को इतनी सहजता से निभाते हैं कि दर्शक किरदार से जुड़ जाते हैं।

-अगला पड़ाव: ‘जॉली एलएलबी 3’

अक्षय कुमार की अगली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। यह फिल्म ना सिर्फ हास्य से भरपूर होगी, बल्कि सामाजिक मुद्दों को भी हल्के-फुल्के लेकिन असरदार अंदाज में पेश करेगी।

-क्यों कहलाते हैं ‘फ्रेंचाइजी किंग’

ट्रेड पंडितों का मानना है कि अक्षय कुमार वो अभिनेता हैं जिनकी हर फ्रेंचाइजी फिल्म एक ट्रेंड सेट करती है। चाहे वो हाउसफुल, हेरा फेरी, जॉली एलएलबी, या वेलकम हो अक्षय के नाम से ही दर्शक थिएटर की ओर खिंचे चले आते हैं।

ये भी पढ़ें- पड़ोसी देश पाकिस्तान में लगे तेज भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकल भागे लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें