Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्म ‘Mr. and Mrs. Mahi’ मनोरंजन से होगी भरपूर , Raj Kumar Rao फिल्म की कहानी को लेकर कही ये बात

May 26, 2024

फिल्म ‘Mr. and Mrs. Mahi’ मनोरंजन से होगी भरपूर , Raj Kumar Rao फिल्म की कहानी को लेकर कही ये बात

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही , मनोरंजन से भरपूर फिल्म है और उसमें दर्शकों को रोमांस, इमोशन, फाइट सब कुछ देखने को मिलने वाला है। राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। राजकुमार राव ने बताया है कि फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में दर्शकों को रोमांस, इमोशन,फाइट सब कुछ देखने को मिलने वाला है।

उन्होंने बताया,‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ यह आप सभी की कहानी है। इस फिल्म में आप सबके लिए कुछ न कुछ है। इसमें रिलेशनशिप की स्टोरी है, हसबैंड-वाइफ की, गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड उनका प्यार, फाइट, ईगो, करियर इस फिल्म में बहुत कुछ है। इस फिल्म में मेरे किरदार का नाम है महेंद्र, जो एक असफल क्रिकेटर है। उसको लाइफ में क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है।

उसका सपना था कि वह एक बड़ा क्रिकेटर बने और देश के लिए खेले, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। इसके बाद उसकी शादी होती है। इसके बाद महेंद्र अपना सपना अपनी पत्नी के जरिए जीते हैं। पहले महिमा क्रिकेट खेलती थीं और महेंद्र उन्हें सपोर्ट करेंगे। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित,‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ 31 मई 2024 को रिलीज़ होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें