Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्याय के लिए लड़ती है नई ‘झनक’, रिया शर्मा ने बताई अपने किरदार की खासियत

June 11, 2025

न्याय के लिए लड़ती है नई ‘झनक’, रिया शर्मा ने बताई अपने किरदार की खासियत

स्टार प्लस का पॉपुलर ड्रामा झनक अब एक दमदार नए चैप्टर में एंट्री लेने जा रहा है, जहां शो में 20 साल का लीप दिखाया जाएगा। लेटेस्ट प्रोमो में अगले जनरेशन की झलक मिलती है, जिसमें बड़ी हो चुकी झनक दिखती है, जो बेबाक है, निडर है और दुनिया से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस नए फेज को लेकर अपनी बात शेयर करते हुए एक्ट्रेस रिया शर्मा, जो झनक का रोल निभा रही हैं, कहती हैं, “नया प्रोमो झनक की जिंदगी के एक बिलकुल अलग पड़ाव को दिखाता है। ये एक दमदार 20 साल का लीप है, जिसमें ऑडियंस को झनक की बेटी से मिलवाया जाएगा, जिसका नाम भी ‘झनक’ ही है। वो यंग है, बेबाक है, अपनी बात खुलकर कहती है और अपने उसूलों पर पूरी तरह टिके रहना जानती है। झनक (बेटी) बकवास बिल्कुल नहीं सहती, लेकिन उसे इमोशन्स और रिश्तों की कद्र भी गहराई से है।”

रिया आगे कहती हैं, “इस लीप के साथ दर्शकों को एक ऐसी झनक देखने को मिलेगी जो बेखौफ है, अपनी राय रखती है और जब सही के लिए लड़ने की बात आती है तो कभी चुप नहीं रहती। जो चीज़ मुझे सबसे खास लगती है वो है उसकी एनर्जी और कॉन्फिडेंस। वो दिल की बात साफ-साफ कहती है, किसी से माफ़ी नहीं मांगती और हमेशा खुद के लिए सच्ची रहती है। झनक का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत ही दमदार अनुभव है और हर दिन मैं इसके नए पहलुओं को महसूस कर रही हूं।”

रिया ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “मेरे लिए और अरिजीत के लिए ये एक नई शुरुआत है, तो मैं उनके साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।”जैसे ही झनक एक नए दौर में कदम रखती है, क्या उसकी हिम्मत आने वाली मुश्किलों का सामना करने के लिए काफी होगी? और इस नए टाइमलाइन में कौन से राज़ सामने आएंगे? झनक की कहानी के अगले चैप्टर के लिए स्टेज से हो चुका है। दर्शकों को इस बार एक ताज़ा अंदाज़ की कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें होंगे गहरे जज़्बात, बदलते रिश्तों की उलझनें और एक निडर नायिका जो बेझिझक अपनी बात रखना जानती है।

ये भी पढ़ें- पड़ोसी देश पाकिस्तान में लगे तेज भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकल भागे लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें