Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IIFA Digital Awards में TVF का जलवा, पंचायत 3 और कोटा फैक्ट्री 3 ने मारी बाजी!

March 10, 2025

IIFA Digital Awards में TVF का जलवा, पंचायत 3 और कोटा फैक्ट्री 3 ने मारी बाजी!

एंटरटेनमेंट डेस्क: TVF (द वायरल फीवर) ने डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी धाक जमाई हुई है। उनकी कहानियां न सिर्फ दिलों को छूती हैं बल्कि हर बार यह साबित कर देती हैं कि दर्शकों की नब्ज़ पकड़ने में उनसे बेहतर कोई नहीं। उनकी वेब सीरीज दुनियाभर में पॉपुलर हो रही हैं, क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से तारीफें बटोर रही हैं। अब TVF ने IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स 2025 में भी इतिहास रच दिया है, जहां उन्होंने वेब सीरीज के सभी बड़े अवॉर्ड्स जीतकर अपनी बादशाहत साबित कर दी है।

जी हां, IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स 2025 की रात TVF की सफलता की गर्जना से गूंज उठी। पावरहाउस कंटेंट क्रिएटर्स TVF ने वेब सीरीज कैटेगरी में हर बड़े अवॉर्ड पर कब्ज़ा जमाकर अपनी बादशाहत साबित कर दी:

बेस्ट सीरीज – पंचायत सीजन 3

बेस्ट डायरेक्टर – दीपक कुमार मिश्रा को पंचायत सीजन 3 के लिए

बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए लीडिंग रोल (मेल) – जितेंद्र कुमार (पंचायत सीजन 3)

बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए सपोर्टिंग रोल (मेल) – फैसल मलिक (पंचायत सीजन 3)

बेस्ट स्टोरी (ओरिजिनल) इन ए सीरीज – कोटा फैक्ट्री सीजन 3

इस जबरदस्त जीत के साथ, TVF ने एक बार फिर वेब एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी बादशाहत साबित कर दी है।

TVF ने शुरुआत से ही ऐसा कंटेंट बनाया है जो लोगों के दिलों को छू जाता है। फिर चाहे वो राजनीति हो, फिल्मों की दुनिया, हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी या समाज के बदलते रंग—TVF हर बार अपनी कहानियों से कमाल कर देता है।

ये भी पढ़ें- आज होगी महिला आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, तुरंत लागू करने की उठी मांग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें