Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग के दौरान Varun Dhawan को उंगली में लगी चोट, बोले- जख्म गहरा है

February 19, 2025

‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग के दौरान Varun Dhawan को उंगली में लगी चोट, बोले- जख्म गहरा है

Varun Dhawan : फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में शुरू हो गयी है, वही निर्माताओं ने शूटिंग की पहली तस्वीर सोशल मीडिया शेयर की। जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गयी। इसी बीच ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में व्यस्त एक्टर वरुण धवन चोटिल हो गए हैं। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने फैंस को उंगली में लगी चोट दिखाई।

बता दें वरुण धवन अपने लेटेस्ट पोस्ट के साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन के जरिए प्रशंसकों संग दर्द साझा किया। घायल उंगली की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘यह एक गहरा जख्म है।’’

वरुण धवन के उंगली पर लगा कट का निशान

तस्वीर में उनकी उंगली पर कट के निशान हैं। यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता किसी चोट का जिक्र कर रहे हैं। इससे पहले भी वो ऐसा करते रहे हैं। अभिनेता ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर शूटिंग के दौरान लगी चोटों के बारे में जानकारी दी थी। इंस्टाग्राम पर अपने हाथ और बाइसेप्स का क्लोज-अप पोस्ट किया था, जिसमें हल्की खरोंच और चोट के निशान दिखाई दिए थे। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा था, ‘इस सप्ताह कई में से कुछ चोट। युद्ध आसान नहीं होते।‘

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह केस में HC का अहम फैसला: NSA हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें