Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हमारे देश में सुपरहीरो वास्तविक में रहे हैं : विक्की कौशल

February 12, 2025

हमारे देश में सुपरहीरो वास्तविक में रहे हैं : विक्की कौशल

नयी दिल्ली : बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विक्की कौशल ने कहा कि पश्चिमी देशों में लोगों को सुपरहीरो की कल्पना करनी पड़ती है, लेकिन हमारे देश में सुपरहीरो वास्तविक में रहे हैं। राजधानी दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म छावा के प्रमोशन के लिये अपनी टीम के साथ पहुंचे विक्की कौशल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया फिल्म छावा छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी उनके बलिदान और त्याग पर आधारित है।

उन्होंने कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके शौर्यगाथा को तो सभी जानते हैं, लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है कि छत्रपति संभाजी महाराज को लोग उतना नहीं जानते हैं, और इस फ़ल्मि के माध्यम से हम उनकी शौर्यगाथा उनके बलिदान को दुनिया भर में पहुंचना चाहते हैं। विक्की कौशल ने कहा, पश्चिमी देशों में लोगों को सुपरहीरो की कल्पना करनी पड़ती है लेकिन हमारे पास वास्तविक में सुपरहीरो रहे हैं।

ग़ौरतलब है कि मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म छावा में विक्की कौशल , रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें :- राहुल गांधी पर दोहरी नागरिकता मामले में FIR का आदेश, जांच CBI को सौंपी गई 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें