Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने रिलीज किया संजय पांडे की भोजपुरी फिल्म कटान का पोस्टर

September 21, 2023

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने रिलीज किया संजय पांडे की भोजपुरी फिल्म कटान का पोस्टर

मुंबई: म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने भोजपुरी फ़िल्म कटान का पोस्टर रिलीज कर दिया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने फिल्म कटान के म्यूजिक राइट्स खरीद लिया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्सकंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार ने फिल्म कटान का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में संजय पांडे नजर आ रहे हैं। जो एक नदी किनारे बैठ उसकी तरफ निहार रहे हैं।

रत्नाकर कुमार ने कहा कि फिल्म कटान बहुत ही अच्छे गीत संगीत के साथ बनाई गई है। जिसका ट्रेलर बहुत जल्द हमारी कंपनी से दर्शकों के सामने आने वाला है। फिल्म में अभिनेता संजय पांडे है, जो अपने अभिनय से किसी भी किरदार में जान फूंक देते हैं। फिल्म बहुत ही जबरदस्त बनी है। और इस फिल्म का संगीत भी कानों को सुकून देने वाला है। यही कारण है कि हमने इस फिल्म का म्यूजिक खरीदा है।

एबीसीडी फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट और डिवाइस फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट इन एसोसिएशनविथ कॉलिरियम फिल्म्स की भोजपुरी फ़िल्म कटान के निर्माता धीरू यादव, ज्योति पांडेय सह-निर्माता हरेराम पंडित, पटकथा-संवाद धर्मेन्द्र सिंह, सहयोगी निर्माता अतुल पांडेय, संकलन सन्नी सिन्हा, संगीत संतोष पुरी, रूपेश वर्मा व धीरू यादव, गीत संतोष पुरी व धर्मेन्द्र सिंह, संगीत संयोजक डी जे भराली, छायांकन समीर सैय्यद, नृत्य कानू मुखर्जी, कला चन्दन आर्ट, सब-टाइटल पंकज उनियाल, सिंक साउंड, शत्रुध्न सिंह,पार्श्व संगीत रूपेश वर्मा, वी.एफ.एक्स. सोनू मद्धेसिया, डी.आई. कलरिस्ट निमेश चौधरी, मिक्सिंग इंजीनियर सरोज शर्मा, पोस्ट प्रोडक्शन स्टुडियो एस आर एंटरटेंनमेंट व आई विजन, पब्लिसिटी डिजाइनर सागर मिश्रा ने किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें