विज्ञापन

आखिर महिलाएं क्यों देती हैं अपने पार्टनर को धोखा! रिसर्च में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा…

नेशनल डेस्क : आज के समय में रिश्ते बहुत ही नाजुक हो गए है। बीते दिनों में देश में अलग-अलग तरह की घटनाएं देखने को मिली, जिसने सभी के मन को झकझोर के रख दिया है। बता दें कि आज के समय में एक-दूसरे के जरूरतों को पूरा करना बहुत ही मुश्किल हो गया है।.

- विज्ञापन -

नेशनल डेस्क : आज के समय में रिश्ते बहुत ही नाजुक हो गए है। बीते दिनों में देश में अलग-अलग तरह की घटनाएं देखने को मिली, जिसने सभी के मन को झकझोर के रख दिया है। बता दें कि आज के समय में एक-दूसरे के जरूरतों को पूरा करना बहुत ही मुश्किल हो गया है। वर्तमान में कई लोग कपने पार्टनर के साथ कैसे रहे, एक-दूसरे के साथ समय कैसे बिताए इस बात को लेकर चिंतित है।

लोग अपनी पत्नी को अकेले छोड़कर जाने से डर रहे है। आज पुरुषों को काम करने के दौरान उसके मन में अपनी पत्नी को लेकर तरह-तरह की बाते ध्यान में चलती रहती है। बता दें कि बीते दिनों हमारे सामने कई ऐसे मामले सामने आ रहा है कि, महिलाएं अपनी पति या बायफ्रेंड को धोखा देकर किसी अन्य पुरुषों के साथ संबंध बना रही है। ऐसे में पुरुषों की मानसिकता पर असर पड़ रहा है जिसके कारण पुरुष गलत कदम उठाने के लिए मजबूर हो जा रहे है। इसी तरह कई पुरुषों ने अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को धोखा देकर अन्य महिलाओं के साथ संबंध बना रहे है।

भरोसा तोड़ना मतलब प्यार के रिश्ते को तोड़ना

रिसर्च में यह बात सामने आया है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने अपने पार्टनर को ज्यादा धोखा दी है। किसी के लिए भी यह एक बुरे सपने से कम नहीं होगा कि आपका अपना साथी आपके साथ ही बेवफाई कर रहा हो। चाहें आप डेटिंग कर रहे हों, आपकी शादी हुई हो या आपकी गर्लफ्रेंड हों।

प्यार में भरोसे को तोड़ना मतलब प्यार के रिश्ते को तोड़ने जैसा है, जैसे की उसकी शरीर से आत्मा अलग हो गया हो। अगर आप इस स्थिति में अपने रिश्ते को बरकरार रखने का फैसला भी करते हैं तो भी आपके बीच अब पुराना संबंध, वो पुरानी यादें बरकरार रह पाना लगभग असंभव जैसा हो जाता है।

धोखा ना मिलने की उम्मीद

अक्सर फिल्मों में महिलाओं को कई पुरुषों के साथ अवैध संबंध बनाने वाले ‘धोखेबाज’ के रूप में दर्शाया जाता है। आपको जानकर यह हैरान होगा कि रिसर्च में ऐसी ही कुछ चौंकाने वाली चीजें सामने आई है जिसके कारण आपको अपने पार्टनर से धोखा लगभग ना मिलने की उम्मीद है। रिसर्च के दौरान पता चला कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने अपने जीवनसाथी को ज्यादा धोखा दी है।

जाने धोखा क्यों देती हैं महिलाएं

लगातार कुछ सालों में महिलाओं की संख्या बेवफाई करने में वृद्धि हुई है। हालांकि कुछ कारण माना जाता है कि महिलाएं अपनी पति या बॉयफ्रेंड को धोखा देती हैं। आइए जानते है इन बातों को…

अकेलापन का अहसास
रिसर्च के अनुसार पाया गया कि, पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अधिक इमोशनल होती हैं और अपने पति या बॉयफ्रेंड से दूर रहने पर ज्यादा अकेलापन महसूस होने के कारण दूसरे पुरुषों के साथ समय बिताने या अपनी जरूरतों को पूरा करने की कल्पना करना शुरू कर देती हैं। इस तरह की भावना कई अलग-अलग स्थितियों से पैदा हो सकती है। जैसे लगातार यात्रा करने वाला जीवनसाथी, लंबे समय तक दूसरे जगह काम करने वाला साथी या यहां तक कि पति की कोई बीमारी भी इसका कारण हो सकती है।

महिलाओं को आत्मसम्मान में कमी होना
जब कोई पति या बॉयफ्रेंड अपने पार्टनर के आत्मसम्मान को बार-बार ठेस पहुंचाता है तो इससे उसके मन में नफरत की भावना पैदा हो जाती है। इन हालातों में जब कोई बाहरी पुरुषों से उसे सम्मान मिलता है जिसके कारण वह महिलाएं उस बाहरी पुरुषों के प्रति आकर्षित हो जाती है। इस वजह से भी महिलाएं अपनी पति या बॉयफ्रेंड को धोखा दे सकती हैं।

शारीरिक संबंध में कमी
रिसर्च में सबसे अहम खुलासा यह हुआ है कि, अगर महिलाओं को शारीरिक संबंध में कमी होती है। जिसके कारण उस महिला को अंदर से चिड़चिड़ापन होने सा लगता है। तब वह दूसरे पुरुषों से अपनी जरूरतों को पूरा करने की कल्पना करना शुरू कर देती हैं। तब जाकर महिलाएं दूसरे पुरुषों की तरफ भागती है। इस वजह से भी महिलाएं अपनी पति या बॉयफ्रेंड को धोखा दे सकती हैं।

Latest News