Site icon Dainik Savera Times

छुट्टी के पहले सात दिनों में चीन में 75.4 करोड़ पर्यटकों ने की यात्रा

चीन के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के डेटा केंद्र से मिली ताज़ा खबर के अनुसार चीन के परंपरागत मध्य शरद उत्सव और चीनी राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के पहले सात दिनों में चीन के भीतर 75.4 करोड़ पर्यटकों ने यात्रा की। यह संख्या गत वर्ष के इसी अवधि की तुलना में 78.9 प्रतिशत अधिक है। घरेलू पर्यटन राजस्व 6.6809 खरब युआन रहा, जो गत वर्ष से 132.6 प्रतिशत की वृद्धि है। 

इस वर्ष के मध्य-शरद उत्सव और राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान, पर्यटन बाजार में तेजी जारी है, और दर्शनीय स्थलों की यात्रा, शहरी अवकाश, ग्रामीण पर्यटन, रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने की लोकप्रियता में काफी वृद्धि हुई है। पूरे चीन में, “मध्य शरद उत्सव का स्वाद लें और राष्ट्रीय दिवस मनाएं” की थीम के साथ, विभिन्न क्षेत्रों ने पर्यटन बाजार में उत्पादों की आपूर्ति बढ़ा दी है। क्वांगडोंग, हुबेई और च्यांगसू आदि स्थानों पर रचनात्मक लालटेन उत्सव, अमूर्त सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शन, नए राष्ट्रीय प्रवृत्ति के अनुभव, गहन उद्यान पर्यटन और अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं, जिन्होंने कई पर्यटकों को आकर्षित किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version