Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

लश्कर के आतंकी की गोलियां मारकर हत्या, हाफिज सईद का करीबी था शेख मोइज

November 1, 2025

लश्कर के आतंकी की गोलियां मारकर हत्या, हाफिज सईद का करीबी था शेख मोइज

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ नेता और हाफिज सईद के करीबी सहयोगी शेख मोइज मुजाहिद की कसूर शहर में हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शेख मोइज मुजाहिद अपने घर के बाहर थे, तभी कुछ बाइक सवार आए और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिससे शेख मोइज गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: पर्यटकों के लिए खुशखबरी: डल झील और झेलम नदी पर दौड़ेगी जल मेट्रो

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान में कई आतंकियों की इसी तरह रहस्यमयी परिस्थितियों में हत्याएं हुई हैं। खुफिया एजेंसी ISI ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं स्थानीय पुलिस भी हमलावरों की पहचान नहीं कर पाई है। विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान में आतंकियों पर हो रहे ये लगातार हमले किसी ‘साइलेंट वार’ की ओर संकेत करते हैं, जिसमें कई बड़े नाम एक-एक कर खत्म किए जा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में आधा दर्जन से अधिक मोस्ट वांटेड आतंकवादी मार दिए गए हैं लेकिन अभी तक कोई भी हमलावार गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे आतंकियों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल है।

ये भी पढ़ें: घूमने के लिए ‘Bangkok’ क्यों बना भारतीयों की पहली पसंद? शानदार नाइटलाइफ से लेकर बजट में सब कुछ!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें