Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रेन में व्यक्ति ने यात्रियों पर किया चाकू से हमला, 10 लोग हुए घायल

November 2, 2025

ट्रेन में व्यक्ति ने यात्रियों पर किया चाकू से हमला, 10 लोग हुए घायल

इंटरनेशनल डेस्क: इंग्लैंड में एक ट्रेन में दिल दहला देने वाली घटना घटी। ट्रेन डॉन्कास्टर से लंदन किंग्स क्रॉस स्टेशन जा रही थी, जिसमें अचानक एक व्यक्ति ने कई यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। चश्मदीदों के मुताबिक, ट्रेन में हर जगह खून था और डर के मारे कई यात्री वॉशरूम में छिप गए। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने बताया कि ट्रेन को कैम्ब्रिजशायर के हंटिंगडन स्टेशन पर रोक लिया गया और दो संदिग्धों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: चौथी मंजिल से कूदी कक्षा 6 की छात्रा, स्कूल प्रशासन ने मिटाए सबूत

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टार्मर ने इस घटना को भयावह बताया और कहा कि मेरे विचार सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को उनकी तेज कार्रवाई के लिए धन्यवाद देता हूं।

लगातार बढ़ी रही ऐसी घटनाएं

बीते कुछ सालों में ब्रिटेन में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इंग्लैंड और वेल्स में पिछले साल 50,000 से ज्यादा चाकू से जुड़े अपराध दर्ज हुए, जो 2013 की तुलना में लगभग दोगुने हैं।

गृह मंत्रालय के अनुसार, अब तक करीब 60,000 चाकू जब्त किए जा चुके हैं या लोगों ने अपनी इच्छा से पुलिस को सौंपे हैं। सरकार ने अगले 10 साल में चाकूबाजी के अपराध को आधा करने का लक्ष्य रखा है। सार्वजनिक जगह पर चाकू लेकर पकड़े जाने पर चार साल तक की सजा हो सकती है। हालांकि पिछले एक साल में चाकू से होने वाली हत्याओं में 18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather Update: पंजाब में बढ़ेगी ठंड, 4 नवंबर से कुछ जिलों में बारिश के आसार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें