Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

चौथी मंजिल से कूदी कक्षा 6 की छात्रा, स्कूल प्रशासन ने मिटाए सबूत

November 2, 2025

चौथी मंजिल से कूदी कक्षा 6 की छात्रा, स्कूल प्रशासन ने मिटाए सबूत

नेशनल डेस्क: जयपुर के एक निजी स्कूल की चौथी मंजिल से 9 साल की बच्ची अमायरा ने छलांग लगा दी। बच्ची को लगभग 48 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमायरा का रेलिंग से कूदने का सीसीटीवी भी सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस के पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज में बच्ची रेलिंग से गिरती हुई दिखाई दे रही है। सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि बच्ची ने आत्महत्या की है, हालांकि स्कूल प्रशासन ने अभी तक इस मामले में अपना बयान नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें: Zepto ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, ब्लिंकिट और स्विगी में मचा हड़कंप!

जानकारी के अनुसार, जब पुलिस स्कूल पहुंची तो उन्होंने पाया कि जिस जगह पर बच्ची गिरी थी, उसे मिटा दिया गया था और वहां खून के कोई धब्बे नहीं थे। वहीं अमायरा के माता-पिता इस घटना के बाद सदमे में हैं और उन्होंने स्कूल प्रशासन के खिलाफ संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। परिवार ने सवाल उठाया है कि स्कूल परिसर में ऐसी घटना कैसे हो सकती है और इस मामले में शिक्षण स्टाफ की जांच की मांग की है। इसके साथ ही परिवालों ने स्कूल प्रशासन पर इस मामले में चुप्पी साधने और सहयोग न करने का आरोप लगाया गया है।

संयुक्त अभिभावक संघ ने आरोप लगाया है कि नीरजा मोदी स्कूल में एक शिक्षिका द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद लड़की ने सुसाइड किया। उन्होंने स्कूल प्रशासन पर सबूत नष्ट करने का भी आरोप लगाया और मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव, जानिए आपके शहर में आज क्या है कीमतें

आपको बता दें कि जयपुर के प्रतिष्ठित निजी स्कूल नीरजा मोदी स्कूल में हुई दुखद घटना ने पूरे शिक्षा जगत को झकझोर कर रख दिया है। खबरों के अनुसार कक्षा 6 की एक छात्रा ने अपनी कक्षा शिक्षिका द्वारा प्रताड़ित किए जाने से आहत होकर कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर संयुक्त अभिभावक संघ, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल और प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों प्रतिनिधियों ने स्कूल परिसर में लगभग चार घंटे बिताकर सच्चाई जानने की कोशिश की लेकिन स्कूल प्रशासन ने कोई भी जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। इसके अलावा जिस स्थान से लड़की ने छलांग लगाई थी, वहां सबूत नष्ट करने के प्रयास भी देखे गए, जिससे गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें