Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव, जानिए आपके शहर में आज क्या है कीमतें

November 2, 2025

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव, जानिए आपके शहर में आज क्या है कीमतें

Petrol Diesel Prices : अगर आप आज अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले जान लीजिए आपके शहर में आज के ताज़ा भाव क्या हैं। तेल विपणन कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। ये दरें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम और रुपये-डॉलर की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के आधार पर तय होती हैं। आज, रविवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में ज्यादातर शहरों में स्थिरता देखी गई है, हालांकि कुछ जगहों पर मामूली बढ़ोतरी या गिरावट दर्ज की गई है। आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…

पेट्रोल के दाम

नई दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर पर स्थिर है, जबकि मुंबई में इसका भाव ₹103.50 प्रति लीटर है। कोलकाता में ₹105.41 और चेन्नई में ₹100.80 प्रति लीटर के भाव पर मामूली गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर भारत के शहरों की बात करें तो नोएडा में पेट्रोल ₹94.87, गुड़गांव में ₹95.44 और लखनऊ में ₹94.69 प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, दक्षिण भारत में हैदराबाद ₹107.46 और तिरुवनंतपुरम ₹107.48 प्रति लीटर पर सबसे महंगा पेट्रोल उपलब्ध है। पटना में आज पेट्रोल ₹105.60 तक पहुंच गया है, जो कल की तुलना में ₹0.37 अधिक है।

ये भी पढ़े : स्मॉग की चादर में लिपटी राजधानी, सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 400 के पार

डीजल के दाम
डीजल की बात करें तो दिल्ली में इसका भाव ₹87.67 प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में ₹90.03 और कोलकाता में ₹92.02 प्रति लीटर पर स्थिर है। चेन्नई में ₹92.39 प्रति लीटर पर हल्की गिरावट दर्ज की गई है। नोएडा और गुड़गांव में क्रमशः ₹88.01 और ₹87.90 प्रति लीटर के भाव में कमी आई है। वहीं, पटना में डीजल ₹91.83 प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

कीमतों में बदलाव के कारण
भारत में ईंधन की कीमतें रोज़ाना संशोधित होती हैं। दरें राज्यों के टैक्स, वैट, स्थानीय परिवहन लागत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करती हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी और वैश्विक तेल की मांग बढ़ने से भविष्य में पेट्रोल-डीजल के दामों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़े : Gold & Silver Price: सोने और चांदी के दाम इतनी तेजी से क्यों गिरे? कारण जान हैरान रह जाएंगे आप!

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें