Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘ओवल ऑफिस’ में एक और नाटकीय घटना, ट्रंप ने रामाफोसा को भी दिखाए तेवर

May 23, 2025

‘ओवल ऑफिस’ में एक और नाटकीय घटना, ट्रंप ने रामाफोसा को भी दिखाए तेवर

वॉशिंगटन : अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ को एक तरह से अखाड़े में तब्दील कर दिया है और इसी तरह का एक और ‘नाटकीय’ दृशय़ बुधवार को भी देखने को मिला जो ट्रंप के हिसाब से भी असाधारण था। बुधवार को व्हाइट हाऊस के ओवल ऑफिस में हुई मुलाकात जो तनाव कम करने के लिए थी, मिनटों में तीखी बहस में बदल गई. यह दृश्य कुछ महीने पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ हुए विवाद की याद दिला गया। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर हुआ क्या?

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा व्हाइट हाउस पहुंचे थे, ट्रंप से दोस्ताना बातचीत के लिए. हालांकि ट्रंप ने तो जैसे पहले से ही स्क्रिप्ट तैयार कर रखी थी। मुलाकात शुरू होने के 20 मिनट बाद ही ट्रंप ने कमरे की लाइट डिम कराई और एक बड़ी स्क्रीन चालू कर दी। रामाफोसा हैरान-परेशान थे और ट्रंप ने अपने शो शुरू कर दिया था. स्क्रीन पर दक्षिण अफ्रीका के विपक्षी नेता जैकब जुमा और जूलियस मालेमा को कथित तौर पर भड़काऊ गाने गाते दिखाया गया। फिर ड्रोन फुटेज में कुछ कब्रें दिखाई गईं, जिन्हें ट्रंप श्वेत किसानों की हत्या से जोड़ा। ट्रंप यहीं नहीं रुके, उन्होंने अखबारों की कतरनों का ढेर दिखाते हुए रामाफोसा से पूछा ‘दक्षिण अफ्रीका में श्वेत नरसंहार क्यों हो रहा है?’

वहीं रामाफोसा ने बड़े धैर्य के साथ ट्रंप को जवाब दिया और कहा कि ये नारे सरकारी नीति का हिस्सा नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका में बहुदलीय लोकतंत्र है, जहां लोग अपनी बात कह सकते हैं। मालेमा की पार्टी छोटी है और उनकी बातें हमारे संविधान के खिलाफ हैं। हालांकि ट्रंप माने नहीं और उन्होंने झूठे दावों और साजिशी थ्योरी को हवा देते हुए दबाव बनाए रखा। एक पल तो ऐसा आया जब रामाफोसा ने तंज कसते हुए कहा ‘काश मेरे पास आपको देने के लिए एक विमान होता।’ यह कतर सरकार से ट्रंप को मिले 400 मिलियन डॉलर के विमान का ताना था। हालांकि ट्रंप ने तपाक से जवाब दिया- ‘अगर आपका देश मुङो विमान देता, तो मैं ले लेता।’

ये भी पढ़ें-  Himachal News: HPU सहित प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ाई होगी महंगी, 12 साल बाद बढ़ी फीस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें