अमेरिका की एक झील में मिले दो लापता भारतीय छात्रों के शव

न्यूयॉर्क (अमेरिका) : अमेरिका के इंडियाना की एक झील में तैरने के दौरान लापता हुए दो भारतीय छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। समाचार पत्र ‘यूएसए टुडे’ ने बताया कि सिद्धांत शाह (19) और आर्यन वैद्य (20) गत 15 अप्रैल को अपने मित्रों के एक समूह के साथ इंडियानापोलिस शहर से लगभग 64.

न्यूयॉर्क (अमेरिका) : अमेरिका के इंडियाना की एक झील में तैरने के दौरान लापता हुए दो भारतीय छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। समाचार पत्र ‘यूएसए टुडे’ ने बताया कि सिद्धांत शाह (19) और आर्यन वैद्य (20) गत 15 अप्रैल को अपने मित्रों के एक समूह के साथ इंडियानापोलिस शहर से लगभग 64 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित मोनरो झील में तैरने गए थे, लेकिन वे बाहर नहीं आए।

दोनों इंडियाना विश्वविद्यालय के ‘केली स्कूल ऑफ बिजनेस’ के छात्र थे। वे 15 अप्रैल से लापता थे। अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान मौसम संबंधी खराब परिस्थितियों के कारण बाधित हुआ, लेकिन दोनों के शव इस व्यापक अभियान के बाद 18 अप्रैल को बरामद कर लिए गए।

- विज्ञापन -

Latest News