Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-अफगानिस्तान-पाकिस्तान बैठक से क्षेत्र में स्थिरता का माहौल

May 9, 2023

चीन-अफगानिस्तान-पाकिस्तान बैठक से क्षेत्र में स्थिरता का माहौल

गोवा में 4-5 मई को भारत द्वारा आयोजित एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के बाद चीन के विदेश मंत्री छिन कांग अपनी दो दिवसीय यात्रा पर पाकिस्तान पहुँचे जहाँ उन्होंने चीन-अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की वार्ता में हिस्सा लेते हुए बैठक के सफल आयोजन की सराहना की। इस यात्रा से पाकिस्तान को कई उम्मीदे है।

कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि यूक्रेन संकट के बाद से, वैश्विक सुरक्षा अधिक चुनौतियों का सामना कर रही है, और तीन पड़ोसी देशों के लिए, संयुक्त रूप से क्षेत्रीय सुरक्षा की रक्षा करना अत्यधिक आवश्यक है। त्रिपक्षीय तंत्र की बहाली से पता चलता है कि तीनों देश संयुक्त रूप से सुरक्षा चुनौतियों से निपटने और क्षेत्रीय और हॉटस्पॉट मुद्दों से निपटने में इस तरह के तंत्र को सामान्य बनाने के इच्छुक हैं।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों चीन के पड़ोसी हैं, चीन के साथ अच्छे राजनीतिक संबंध साझा करते हैं, और वे न केवल सऊदी अरब और ईरान के बीच बल्कि यूक्रेन संकट पर भी चीन की भूमिका से अवगत हैं, इसलिए उन दोनों को चीन से उम्मीदें हैं वहीं चीनी विदेश मंत्री छिन कांग ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि “ चीन और पाकिस्तान सदाबहार रणनीतिक सहयोगी साझेदार हैं चीन के मूल हितों से संबंधित मुद्दों पर पाकिस्तान के बहुमूल्य समर्थन की अत्यधिक सराहना करता है, और हमेशा की तरह, अपनी राष्ट्रीय स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने में पाकिस्तान का दृढ़ता से समर्थन करेगा, आतंकवाद से लड़ने में पाकिस्तान का समर्थन करेगा, और एकता और स्थिरता बनाए रखने, विकास हासिल करने में चैंपियन पाकिस्तान का समर्थन करेगा।”छिन कांग ने उम्मीद जताई कि दोनों पक्षों को चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देना चाहिए इसके अलावा उद्योग, कृषि, खनन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी सहित क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना चाहिए और सांस्कृतिक संबंधों को और गहरा करना चाहिए।

चीन के विदेश मंत्री छिन कांग और उनके समकक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने इस्लामाबाद में मुलाकात के बाद दोनों ने अफगानिस्तान के पुनर्निर्मा में मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इस मौक़े पर अफगान अंतरिम सरकार में विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्तक़ी भी इस्लामाबाद में मौजूद रहे।

यह बैठक पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान दोनों देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है ऐसे समय में जब दोनों देश बेहद ख़राब आर्थिक हालात से गुज़र रहे है ।चीन ने एक सच्चे दोस्त की तरह दोनों देशों के लिए मदद का हाथ बढ़ाते हुए अपना फ़र्ज़ निभाया है। पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के भविष्य में विकास की नींव में चीन का बेहद ख़ास और अहम रोल है। आशा है भविष्य में तीनों देशों की मित्रता और मज़बूत होकर उभरेगी, जिससे इस क्षेत्र में स्थिरता का माहौल बने रहने में कामयाबी मिलेगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें