China: 28 मार्च को, “शांति स्थापना के 35 वर्ष: चीनी सेना की नई यात्रा” विषय पर एक शैक्षणिक संगोष्ठी पूर्वी चीन के च्यांगसू प्रांत की राजधानी नानचिंग में आयोजित हुई।
इस संगोष्ठी से एक खबर मिली है कि पिछले 35 वर्षों में, चीनी सेना ने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भाग लिया है और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना क्षमता को बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। इसके साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा अभियानों में चीनी सेना की भाग लेने की क्षमता में लगातार सुधार हुआ है, और चीन संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में एक प्रमुख कारक और प्रमुख शक्ति बन गया है।
चीनी राष्ट्रीय रक्षा प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर चोउ हुई, जो लंबे समय से शांति स्थापना शिक्षण और अनुसंधान में संलग्न हैं, ने कहा कि अप्रैल 1990 में, चीन ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र युद्धविराम निगरानी संगठन में पांच सैन्य पर्यवेक्षकों को भेजा, जिससे संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में चीन की सैन्य भागीदारी की शुरुआत हुई। पिछले 35 वर्षों में, चीन ने संयुक्त राष्ट्र में कई खेपों में और कई क्षेत्रों में पेशेवर सैनिकों को भेजा हैं।
प्रोफेसर चोउ के अनुसार, चीन की शांति सेनाएं धीरे-धीरे वैज्ञानिक और संस्थागत पथ पर आगे बढ़ी हैं, ऐसे सिद्धांत, नीतियां और परिचालन दिशानिर्देश बनाए हैं जो अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं और जिनमें चीनी विशेषताएं हैं, उन्होंने अपनी बल संरचना को एकल सेवा से बहु-सेवाओं तक विस्तारित किया है, अपने मिशन प्रकारों को समर्थन और गारंटी से व्यापक और बहु-कार्यात्मक में परिवर्तित किया है, और अपने कार्रवाई लक्ष्यों को युद्ध विराम की निगरानी से लेकर स्थायी शांति तक विस्तारित किया है, जिससे उनकी शांति क्षमताओं में और वृद्धि हुई है।
बता दें कि पिछले 35 वर्षों में, जब से चीनी सेना ने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भाग लिया है, उसने 50,000 से अधिक शांति सैनिकों को भेजा है, उनमें से 17 चीनी सैनिकों ने शांति अभियानों में अपने बहुमूल्य जीवन का बलिदान दिया।
इसके अलावा, चीनी शांति सेना ने कुल 25 संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भाग लिया, संयुक्त राष्ट्र के साथ 8,000 सदस्यीय शांति रक्षक स्टैंडबाय बल का पंजीकरण पूरा किया गया। चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों में सबसे बड़ा सैन्य योगदानकर्ता है, और साथ ही साथ, संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों और सदस्यता शुल्क में दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है।
वर्तमान में, 1,800 से अधिक अधिकारी और सैनिक 7 मिशन क्षेत्रों और संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक साथ कार्य कर रहे हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)