साल 2022 में China का नवाचार सूचकांक साल 2021 से 5.9 प्रतिशत बढ़ा

चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 20 अक्तूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 में चीन का नवाचार सूचकांक 155.7 तक पहुंच गया, जो साल 2021 की तुलना में 5.9 प्रतिशत की वृद्धि है। साल 2015 के बाद से औसत वार्षिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत है। आंकड़ों से पता चला है कि चीन के नवाचार.

चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 20 अक्तूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 में चीन का नवाचार सूचकांक 155.7 तक पहुंच गया, जो साल 2021 की तुलना में 5.9 प्रतिशत की वृद्धि है। साल 2015 के बाद से औसत वार्षिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत है।

आंकड़ों से पता चला है कि चीन के नवाचार वातावरण को काफी हद तक अनुकूलित किया गया है। साल 2022 में चीन का नवाचार पर्यावरण सूचकांक 160.4 रहा, जो साल 2021 से 5.7 प्रतिशत ज्यादा था, और साल 2015 के बाद से औसत वार्षिक वृद्धि दर 7 प्रतिशत है। साथ ही, चीन में नवाचार का निवेश लगातार बढ़ रहा है। साल 2022 में देश के नवाचार निवेश का सूचकांक 146.7 रहा, जिसमें साल 2021 की तुलना में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और साल 2015 के बाद से औसत वार्षिक वृद्धि दर 5.6 प्रतिशत है। 

उधर, चीन में नवाचार उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। साल 2022 में संबंधित सूचकांक 187.5 रहा, जो कि साल 2021 से 9.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ, और साल 2015 के बाद से औसत वार्षिक वृद्धि दर 9.4 प्रतिशत है। साल 2022 में, चीन में आविष्कार पेटेंट प्राधिकरणों की संख्या 7 लाख 98 हज़ार थी, जो साल 2015 की तुलना में 2.2 गुना था। साल 2022 के अंत तक, वैध घरेलू आविष्कार पेटेंटों की संख्या 32 लाख 80 हज़ार थी, जो कि साल 2015 से 3.8 गुना अधिक थी। उच्च मूल्य वाले आविष्कार पेटेंटों की संख्या 13 लाख 24 हज़ार थी, जो साल 2015 की तुलना में 3.9 गुना ज्यादा थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के मुख्य सांख्यिकीविद् ली यिन ने कहा कि वर्तमान में चीन में नए उद्योगों, नए व्यवसाय प्रारूपों और नए व्यवसाय मॉडलों के प्रतिनिधित्व वाले उभरती अर्थव्यवस्था का लगातार विकास हो रहा है, जो आर्थिक परिवर्तन को आगे बढ़ाने, आर्थिक जीवन शक्ति को उन्नत करने और बढ़ाने में महत्वपूर्ण शक्ति बन गयी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

- विज्ञापन -

Latest News