एशियाई पैरा खेलों का समापन समारोह 28 अक्टूबर को

एशियाई पैरालंपिक समिति और हांगचो एशियाई पैरा खेलों की आयोजन समिति ने 28 अक्टूबर की सुबह एक न्यूज ब्रीफिंग आयोजित की। संबंधित प्रभारी ने बताया कि 28 अक्टूबर को सभी इवेंटों की प्रतियोगिताएं समाप्त होंगी। रात को एशियाई पैरा खेलों का समापन समारोह आयोजित होगा। इस एशियाई पैरा खेलों में कुल मिलाकर लगभग 3,000 प्रतियोगिताएं.

एशियाई पैरालंपिक समिति और हांगचो एशियाई पैरा खेलों की आयोजन समिति ने 28 अक्टूबर की सुबह एक न्यूज ब्रीफिंग आयोजित की। संबंधित प्रभारी ने बताया कि 28 अक्टूबर को सभी इवेंटों की प्रतियोगिताएं समाप्त होंगी। रात को एशियाई पैरा खेलों का समापन समारोह आयोजित होगा।

इस एशियाई पैरा खेलों में कुल मिलाकर लगभग 3,000 प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं, जिसके परिणामस्वरूप 501 स्वर्ण पदक प्राप्त हुए। 27 अक्टूबर तक इस में 21 बार विश्व रिकॉर्ड तोड़े गये, 70 बार एशियाई रिकॉर्ड तोड़े गये और 263 बार टूर्नामेंट रिकॉर्ड तोड़े गये। इस बार के एशियाई पैरा खेलों ने उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया। 28 अक्टूबर को ट्रैक एवं फील्ड और तीरंदाजी सहित 8 प्रमुख खेलों की प्रतियोगिताएं भी होंगी।

इस एशियाई पैरा खेलों की तैयारियों में प्रतीक, नारा, शुभंकर, रंग प्रणाली के साथ-साथ मशाल और पदकों का डिज़ाइन और विमोचन एशियाई खेलों की तरह ही रोमांचक है। एशियाई पैरा खेलों के लिए सेवा समर्थन के संदर्भ में, आगमन और प्रस्थान से लेकर परिवहन सहायता, भोजन और आवास और चिकित्सा उपचार तक, सभी विकलांग लोगों की विशेषताओं और जरूरतों के आधार पर व्यक्तिगत और दिल को छू लेने वाली सेवाओं को डिजाइन किया गया है। 27 अक्टूबर तक कुल 7,624 लोगों को आने और जाने की सेवा दी गयी। 23 अक्टूबर को हांगचो एशियाई पैरा खेल गांव में 5,002 लोग पहुंचे।

हांगचो एशियाई पैरा खेलों के प्रमुख प्रवक्ता छेन वेईछ्यांग ने कहा कि इस बार के एशियाई पैरा खेलों में विकलांग एथलीटों द्वारा प्रदर्शित आत्मविश्वास, बहादुरी और सद्भाव की सुंदरता हमेशा सभी को प्रभावित करती है। हांगचो शहर ने भी अच्छी तरह से सेवा दी है।

गौरतलब है कि हांगचो ने एशियाई पैरा खेलों के लिए बाधा मुक्त वातावरण बनाने के लिए तीन साल का अभियान किया। एशियाई पैरा खेलों के गांव, व्यायामशालाओं, शॉपिंग मॉल और हवाई अड्डों जैसे महत्वपूर्ण केंद्रों में विकलांग एथलीटों के लिए बाधा-मुक्त सुविधाएं मौजूद हैं। ताकि वे पूरी प्रक्रिया के दौरान बाधा-मुक्त हों और खेल के दौरान एक आरामदायक अनुभव सुनिश्चित करें।

एशियाई पैरालंपिक समिति के सीईओ टायरिक सॉयर के मुताबिक इस एशियाई पैरा खेलों में विकलांग एथलीटों और प्रतिनिधिमंडलों ने उल्लेखनीय परिणाम हासिल किए। अपने स्वयं के प्रयासों और अपने परिवार के समर्थन के अलावा प्रतियोगिताओं के उत्कृष्ट आयोजन से भी अलग नहीं हो सकता। विभिन्न देशों के एथलीटों और तकनीकी अधिकारियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। हांगचो एशियाई पैरा खेलों की मेजबानी का अनुभव 2026 नागोया एशियाई पैरा खेलों के लिए बहुत उपयोगी होगा।

- विज्ञापन -

Latest News