Site icon Dainik Savera Times

चीन की मदद से बांग्लादेश में तेल भंडारण और परिवहन परियोजना का निर्माण तेज

चीन की मदद से बांग्लादेश में पहली समुद्री-भूमि एकीकृत विशाल तेल भंडारण और परिवहन परियोजना का निर्माण तेजी से हो रहा है। वर्ष 2019 की शुरुआत में चीन सरकार के उदार ऋण, चीनी निर्यात-आयात बैंक के वित्तपोषण और चीनी पेट्रोलियम पाइपलाइन ब्यूरो की इंजीनियरिंग कंपनी द्वारा सिंगल प्वाइंट मूरिंग और डबल लाइन पाइपलाइन सिस्टम परियोजना का निर्माण शुरू किया गया। बांग्लादेश में पहली समुद्री-भूमि एकीकृत विशाल तेल भंडारण और परिवहन परियोजना होने के नाते इसका निर्माण चुनौतीपूर्ण है।

बताया जाता है कि अब परियोजना के उत्पादन और संचालन की शर्तें पूरी हो चुकी हैं। उत्पादन के बाद बांग्लादेश में ऊर्जा की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। अनुमान है कि हर साल कच्चे तेल के परिवहन की लागत में 12 करोड़ 80 लाख अमेरिकी डॉलर की बचत होगी। 

परियोजना के निर्माण के दौरान बांग्लादेश में रोजगार के करीब 4,000 अवसर पैदा हुए, जिनमें बांग्लादेशी कर्मचारियों का अनुपात 85 प्रतिशत है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version