Site icon Dainik Savera Times

बांग्लादेश–पाकिस्तान के बीच फिर शुरू होंगी सीधी उड़ानें, 2012 से बंद थीं सेवाएं

flight service starts

flight service starts

नेशनल डेस्क। बांग्लादेश सरकार की स्वामित्व वाली एयरलाइन बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस ने एक अहम घोषणा की है। एयरलाइन 29 जनवरी से ढाका और कराची के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने जा रही है। इस फैसले के साथ ही 10 साल से ज्यादा समय बाद बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीधा हवाई संपर्क बहाल हो जाएगा। बांग्ला अखबार ‘प्रथम आलो’ के अनुसार, एयरलाइन के बयान में बताया गया है कि शुरुआत में यह उड़ानें सप्ताह में दो दिन-बृहस्पतिवार और शनिवार को चलाई जाएंगी। यात्रियों की संख्या और मांग के आधार पर आगे चलकर उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

 

ढाका–कराची उड़ान का पूरा टाइम टेबल

ढाका से प्रस्थान:

-रात 8:00 बजे (स्थानीय समय)

कराची में आगमन:

-रात 11:00 बजे

वापसी उड़ान (कराची से):

-रात 12:00 बजे

ढाका में लैंडिंग:

-सुबह 4:20 बजे

 

राजनीतिक बदलाव के बाद रिश्तों में आई नजदीकी
साल 2024 में शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के गिरने के बाद बांग्लादेश और पाकिस्तान के रिश्तों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिला है। दोनों देशों ने कई वर्षों के तनावपूर्ण संबंधों के बाद अब कूटनीतिक, व्यापारिक और लोगों के आपसी संपर्क को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए हैं।

 

भारत के हवाई क्षेत्र से होकर जाएगा सबसे छोटा रास्ता
ढाका से कराची के बीच सबसे छोटा हवाई रास्ता भारतीय हवाई क्षेत्र से होकर गुजरता है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि भारत से ओवरफ्लाइट (हवाई मार्ग) की अनुमति मिल चुकी है या नहीं।

 

पाकिस्तान से मंजूरी मिलने के बाद शुरू हुई सेवा
समाचार पोर्टल ‘टीबीएसन्यूज डॉट नेट’ के अनुसार, इस मार्ग को दोबारा खोलने के लिए बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की पाकिस्तानी विमानन अधिकारियों से कई महीनों तक बातचीत चल रही थी। अब पाकिस्तान नागरिक विमानन प्राधिकरण (CAA) से औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद उड़ानों को हरी झंडी दी गई है।

देखें वीडियोः चंबा-तीसा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन घरों के बुझे चिराग 

बिमान बांग्लादेश का आधिकारिक बयान
बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा “इस नए मार्ग के शुरू होने से बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच यात्रा और अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। इससे व्यापार, पर्यटन और पारिवारिक यात्राओं को भी बढ़ावा मिलेगा।”

 

ढाका–कराची की हवाई दूरी कितनी है?
एक समाचार वेबसाइट के मुताबिक, ढाका और कराची के बीच हवाई दूरी लगभग 2,370 किलोमीटर है। सीधी उड़ान न होने की वजह से अभी यात्रियों को मध्य पूर्व के देशों में ट्रांजिट लेना पड़ता था।

 

अभी ट्रांजिट से जाना पड़ता है पाकिस्तान
फिलहाल एयर अरबिया, गल्फ एयर, फ्लाईदुबई, अमीरात, कतर एयरवेज और थाई एयरवेज जैसी कई एयरलाइंस बांग्लादेश से पाकिस्तान के लिए ट्रांजिट उड़ानें चला रही हैं।
इन उड़ानों में औसतन यात्रा समय: 8 से 12 घंटे, कुछ मामलों में: 18 से 22 घंटे तक सीधी उड़ान शुरू होने से यह समय काफी कम हो जाएगा।

 

इशाक डार के दौरे में हुआ था ऐलान
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने की योजना का ऐलान पिछले साल अगस्त में हुआ था। यह घोषणा पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार की ढाका यात्रा के दौरान की गई थी।

पढ़ें ये खबरः HRTC में किसान को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश, लाखों रुपये लेकर शातिर फरार

Exit mobile version