दक्षिण कोरिया के एक्सप्रेस-वे में पांच बसों की हुई टक्कर, 59 यात्री घायल

सोल: दक्षिण कोरिया में एक एक्सप्रेसवे पर पांच बसों की भिड़ंत में 59 लोग घायल हो गए। योनहाप समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह दुर्घटनाएं स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग सात बजकर 23 मिनट (2223 ग्रीनविच मिड समयानुसार गुरुवार) राजधानी सोल से लगभग 30 किमी दक्षिण में सुवोन एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास हुईं।.

सोल: दक्षिण कोरिया में एक एक्सप्रेसवे पर पांच बसों की भिड़ंत में 59 लोग घायल हो गए। योनहाप समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह दुर्घटनाएं स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग सात बजकर 23 मिनट (2223 ग्रीनविच मिड समयानुसार गुरुवार) राजधानी सोल से लगभग 30 किमी दक्षिण में सुवोन एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास हुईं। बसों की भिडंत में किसी की मौत की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है, लेकिन सबसे पीछे वाली बस का एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा 58 यात्रियों की मामूली चोटें आयी है जिनका प्राथमिक उपचार किया गया है। पांचाें बसों में चालक सहित 91 यात्री सवार थे।

- विज्ञापन -

Latest News