Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर के बटाला रोड पर दवा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, तीन लोग घायल

September 30, 2024

अमृतसर के बटाला रोड पर दवा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, तीन लोग घायल

अमृतसर: बटाला रोड कुल्लू मिल स्ट्रीट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक दवा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। बता दें कि ये धमाका इतना जोरदार था कि गली में आसपास के कई घरों के शीशे टूट गए और करीब तीन लोग घायल हो गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

वहीं, मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो उनका कहना है कि धमाका इतना बड़ा था कि फैक्ट्री के अंदर से कांच निकलकर उस घर में मौजूद लोगों पर लग गया, जिससे लोग घायल हो गए। वहीं फैक्ट्री मालिक का कहना है कि कोई बड़ी जान की हानि नहीं हुई है और जो तीन लोग घायल हुए हैं उन्हें मामूली चोटें आई हैं। लेकिन ये धमाका फैक्ट्री के अंदर मशीन फटने से हुआ है। जिसके कारण फैक्ट्री के अंदर काफी नुकसान हुआ है।

वहीं इस मामले में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बटाला रोड स्थित कुल्लू मिल वाली गली में विस्फोट की खबर सामने आई थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और वहां एक मशीन में विस्फोट हुआ है और तीन लोग घायल हुए है। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, बाकी मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें