Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी लोगों ने शी चिनफिंग के भाषण की प्रशंसा की

October 15, 2025

विदेशी लोगों ने शी चिनफिंग के भाषण की प्रशंसा की

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 13 अक्तूबर को पेइचिंग में आयोजित वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाषण दिया। विदेशी लोगों ने कहा कि शी चिनफिंग के भाषण ने वैश्विक महिला कार्य के विकास को निर्देश दिया। इससे महिलाओं के व्यापक विकास की नई प्रक्रिया बढ़ाई जाएगी।

रूस-चीन मैत्री संघ की प्रथम उपाध्यक्ष गैलिना कुलिकोवा ने कहा कि जैसा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भाषण में कहा कि दुनिया भर में 60 करोड़ से ज़्यादा महिलाएं और लड़कियां अभी भी मुठभेड़ में फंसी हुई हैं। करीब 10 प्रतिशत महिलाएं और लड़कियां अत्यधिक गरीबी में रह रही हैं। इस समय महिलाओं के सर्वांगीण विकास की नई प्रक्रिया को गति देना बहुत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण प्रस्तावों ने वैश्विक महिला कार्य के विकास में आत्मविश्वास डाला और नई उम्मीद जगाई।

थाईलैंड की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुदारत केयुरापुन ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने महिलाओं के विकास के लिए बेहतर वातावरण बनाने समेत चार सुझाव पेश किए, जो बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह वैश्विक महिला कार्य के उच्च गुणवत्ता वाले विकास के लिए मार्गदर्शन है।

मैक्सिको की सिनोलॉजिस्ट लिलियाना असोव्स्का ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अपने भाषण में राष्ट्रीय निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को पूर्ण मान्यता दी। इससे महिला कार्य पर उनका ध्यान जाहिर हुआ। शी चिनफिंग के चार सुझाव महिला कार्य का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाएंगे।

वहीं, विदेशी लोगों ने कहा कि चीन सक्रिया से अपने विकास के माध्यम से वैश्विक महिला कार्य के लिए अवसर और गारंटी प्रदान करता है। वैश्विक महिला कार्य के विकास में चीन ने अहम योगदान दिया। चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को वैश्विक महिला सहयोग में नया अध्याय जोड़ने के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा प्रदान करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: Today Weather : हिमाचल समेत 8 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, इतनी स्पीड से चलेगी हवा; जानें IMD का अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें